लाइव न्यूज़ :

पोन्नियिन सेल्वन के डायरेक्टर मणि रत्नम ने बताया कब शाहरुख खान संग करेंगे काम, एक्टर को लेकर कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 27, 2022 10:34 IST

मशहूर फिल्ममेकर मणि रत्नम ने कहा कि उन्हें शाहरुख खान के साथ काम करने के लिए एक सही स्क्रिप्ट की जरूरत है। दोनों पहले फिल्म दिल से में साथ काम कर चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमणि रत्नम और शाहरुख खान फिल्म दिल से में साथ काम कर चुके हैं।इस फिल्म में शाहरुख के साथ मनीषा कोइराला और प्रीति जिंटा मुख्य भूमिका में थीं।ये फिल्म 1998 में रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन मणि रत्नम ने किया था।

मुंबई: मशहूर फिल्ममेकर मणि रत्नम ने कहा कि वो अक्सर शाहरुख खान से मिलते हैं, लेकिन स्टार के साथ दोबारा काम करने के लिए सही स्क्रिप्ट की जरूरत होगी। बता दें कि मणि रत्नम और शाहरुख खान फिल्म दिल से में साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्म में शाहरुख के साथ मनीषा कोइराला और प्रीति जिंटा मुख्य भूमिका में थीं। ये फिल्म 1998 में रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन मणि रत्नम ने किया था।

मणि रत्नम ने फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा और शेखर कपूर के साथ इसका सह-निर्माण भी किया था। असम में उग्रवाद की पृष्ठभूमि में बनी फिल्म दिल से को दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और छह फिल्मफेयर पुरस्कार सहित कई पुरस्कार मिले। यही नहीं इस फिल्म ने अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोहों में भी प्रशंसा प्राप्त की और बॉक्स ऑफिस पर सफल रही।

शाहरुख के साथ फिर से काम करने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर मणि रत्नम ने पिंकविला को बताया, "आपको शाहरुख से पूछना चाहिए। मेरे पास उनके लिए एक स्क्रिप्ट तैयार होनी चाहिए, तभी मैं उनके पास जा सकता हूं। तो यह सब एक स्क्रिप्ट का एक कार्य है। हम एक दूसरे से एक फंक्शन में मिले थे, बस। जैसा कि मैं आपको बता रहा हूं कि यह एक स्क्रिप्ट के विचार से प्रेरित है। एक बार जब आपको अंदाजा हो जाए कि शाहरुख किस स्क्रिप्ट के लिए सही होंगे, तो मैं उनसे जाकर पूछूंगा।"

बता दें कि मणि रत्नम अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट पोन्नियिन सेल्वन: 1 को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। ये फिल्म रिलीज होने को तैयार हैं। फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में ऐश्वर्या राय दोहरी भूमिका निभाती नजर आ रही हैं। पोन्नियिन सेल्वन में ऐश्वर्या पेरिया पजुवेत्तरैयार की पत्नी नंदिनी और उनकी मां रानी मंदाकिनी देवी के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में विक्रम, जयम रवि, तृषा, ऐश्वर्या लक्ष्मी और सरथ कुमार भी हैं।

पोन्नियिन सेल्वन में एआर रहमान ने म्यूजिक दिया है जबकि रवि वर्मन ने सिनेमेटोग्राफी संभाला है। श्रीकर प्रसाद ने एडिटिंग की है और थोटा थरानी को प्रोडक्शन डिजाइन और लेखक जयमोहन को संवादों के लिए चुना गया था। जनवरी 2020 में फिल्म के शीर्षक पोस्टर का अनावरण किया गया था। पोस्टर में एक सोने की मूठ वाली तलवार है और उस पर चोल साम्राज्य का प्रतीक है और साथ में 'स्वर्ण युग की शुरुआत' शब्द भी हैं।

टॅग्स :शाहरुख खानऐश्वर्या राय बच्चनप्रीति जिंटा
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

ज़रा हटकेकेकेआर में बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान, शाहरुख खान से भिड़े जगतगुरु रामभद्राचार्य?, कहा-‘गद्दार’ हैं एक्टर

भारतVIDEO: लियोनेल मेसी से मिले शाहरुख खान, बेटे अबराम का रिएक्शन वायरल

भारतकोलकाता में मेस्सी-मेस्सी?, शाहरुख खान मिलने पहुंचे, आधी रात को दिसंबर की सर्दी के फैंस सैलाब, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?