लाइव न्यूज़ :

#MeToo मंदाना करीमी ने बताया कैसे हुआ था यौन शोषण, कहा- साजिद खान देखना चाहते थे मेरी बॉडी...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 23, 2018 12:40 IST

अभिनेत्री मंदाना करीमी ने #MeToo कैपेंन के जरिए खुद के साथ हुए यौन उत्पीड़न का खुलासा किया था।

Open in App

अभिनेत्री  मंदाना करीमी  ने #MeToo कैपेंन के जरिए खुद के साथ हुए यौन उत्पीड़न का खुलासा किया था। ऐसे में अब मंदाना ने जूम को लिए एक साक्षात्कार में पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया है।

 मंदाना करीमी ने साजिद खान पर बात करते हुए कहा है कि उन्होंने मुझसे कहा था कि मेरा सेट बहुत दोस्ताना है और मैं अपने कलाकारों के करीब आ जाता हूं। इस करैक्टर के लिए (उनकी फिल्म 'हमशाकल्स' में) मुझे तुम्हारी बॉडी देखने की जरुरत है। जब उनके पास मेरी फोटो थीं फिर भी वह मेरा शरीर देखना चाहते थे। 

 साजिन खान ने मुझे 2014 में हमशक्ल में एक रोल ऑफर किया था।उन्होंने मुझे अपने ऑफिस बुलाया और मुझे कपड़े उतारकर दिखाने के लिए कहा। साजिद की इस डिमांड ने मुझे हैरान कर दिया। इस दौरान मेरी मैनेजर भी वहां पर मौजूद थीं।इसके बाद हम दोनों वहां से फौरन निकल गए।

 'क्या कूल हैं हम' फिल्म के डायरेक्टर उमेश पर भी उन्होंने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। इस उन्होंने कहा है कि इस एक्सपीरियंस की वजह से मुझे मेरा प्रोफेशन छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा, जिसे में बहुत प्यार करती थी। 

उन्होंने कहा कि उत्पीड़न का मतलब मुझे छूना नहीं, इसका मतलब मेरी जिंदगी को नरक बनाना है, मैं बहुत तकलीफ में थी। मैं इसके बारे में किसी से बात भी नहीं कर सकती थी। उन्होंने बताया है कि उमेश ने सॉन्ग में मेरे स्टेप्स बदलकर मुझे परेशान करना शुरू कर दिया। 

गाने के लिए वो मुझे ऐसे कपड़े पहनने को कहता था जो मेरे लिए नहीं थे। मंदाना ने कहा कि मैंने प्रोड्यूसर एकता कपूर से इसके बारे शिकायत की और पैसे वापस करने की पेशकश की ताकि मैं प्रोजेक्ट से बाहर निकल सकूं। एकता ने उसको खरी खोटी सुनाई लेकिन निकाला नहीं।

उत्पीड़न जारी रहा, सेट पर सभी को पता था कि मेरे साथ क्या हो रहा है लेकिन किसी ने कुछ भी नहीं कहा क्योंकि उन्हें अपनी नौकरी जाने का डर था। वहीं, मंदाना का कहना है कि आज वह केवल निर्देशक के खिलाफ एक्शन और इंसाफ चाहती हैं। उन्होंने इस दौरान एकता कपूर पर भी सवाल खड़े किए उन्होंने कहा कि एकता तो हजारों लड़कियों के लिए रोल मार्डल की तरह हैं फिर उन्होंने उस वक्त सख्त एक्शन क्यों नहीं लिया था। 

टॅग्स :मंदना करीमी# मी टूयौन उत्पीड़नसाजिद खान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टUP News: पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ मुरादाबाद का छेड़खानी आरोपी, बुर्का पहनी महिला को किया था परेशान

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टढोंगियों के चक्कर में आखिर क्यों फंसते हैं लोग?

भारतKerala: निष्कासित कांग्रेस विधायक राहुल ममकूटथिल गिरफ्तार, यौन उत्पीड़न के मामले में क्राइम ब्रांच कसा शिकंजा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल