लाइव न्यूज़ :

Man VS Wild से पीएम नरेन्द्र मोदी और Bear Grylls का नया वीडियो जारी, लोग बोले-मोदी कर रहे हैं 'वन की बात'

By मेघना वर्मा | Updated: August 9, 2019 13:31 IST

जारी किए गए वीडियो के बैकग्राउंड म्यूजिक पर अगर ध्यान दें तो पीछे तबले की आवाज और शास्त्रीय संगीत जैसी धुन भी सुनाई देगी।

Open in App
ठळक मुद्देडिस्कवरी चैनल के सबसे पॉपुलर शो मैन वर्सज वाइल्ड में इस बार पीएम नरेन्द्र मोदी नजर आने वाले हैं।12 अगस्त को रात नौ बजे डिस्कवरी चैनल पर इसे टेलीकास्ट किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जल्द ही डिस्कवरी के सबसे पॉपुलर शो Man VS Wild पर Bear Grylls के साथ नजर आने वाले हैं। पहली बार Man VS Wild का कोई एपिसोड इंडिया में शूट किया जाएगा। इस एपिसोड को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज्ज बना हुआ है। वहीं रिसेंटली पीएम मोदी का Man VS Wild से एक नया वीडियो जारी हुआ है। जिसमें नरेन्द्र मोदी  Bear Grylls से बातें कर रहे हैं। 

DiscoveryChannelInd पर पब्लिश हुए इस वीडियो में एपिसोड की कुछ झलक देखने को मिलेगी। 4 मिनट 23 सेकेंड के वीडियो में पीएम मोदी Bear Grylls को अपने जिंदगी के बारे में और इंडिया के बारे में बातें करते दिखाई देंगे। हिमालय के जंगलो में शूट किए गए इस एपिसोड को देखने के लिए पूरा देश इंतजार कर रहा है। 

जारी किए गए इस वीडियो की शुरुआत में Bear Grylls बोलते दिखते हैं कि इस अतुल्य भारत में इस बार का एपिसोड होगा और दुनिया की सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के पीएम मोदी इस सफर में उनके साथ रहेंगे। इसके बाद पीएम मोदी Bear Grylls का वेलकम करते हैं। 

Bear Grylls कहते हैं कि यहां के जंगलों ने काफी खतरनाक जंगल हैं जंगली जानवर हैं। इस पर पीएम मोदी कहते नजर आते हैं कि उनका मानना है कि इस चीज को खतरनाक नहीं मानना चाहिए। वहीं वीडियो में एक जगह Bear Grylls को पीएम मोदी बताते हैं कि उन्होंने काफी समय हिमालय में बिताया है। 

खास बात यह है कि जारी किए गए वीडियो के बैकग्राउंड म्यूजिक पर अगर ध्यान दें तो पीछे तबले की आवाज और शास्त्रीय संगीत जैसी धुन भी सुनाई देगी। वीडियो देखकर लोग अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं। किसी ने कहा कि वो अब इस एपिसोड के लिए इंतजार नहीं कर पा रहे हैं तो किसी ने कहा कि पीएम और Bear Grylls की ये वन की बात है।

बता दें पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ Bear Grylls का ये Man VS Wild एपिसोड 12 अगस्त रात 9 बजे डिस्कवरी चैनल पर टेलीकास्ट किया जाएगा। पूरी जनता इस एपिसोड का इंतजार कर रही है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?