लाइव न्यूज़ :

Man vs Wild: आज पीएम मोदी का ये शो इस चैनल पर होगा प्रसारित, गांव में भी आसानी से देख सकेंगे लोग

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 13, 2019 15:44 IST

डिस्कवरी का मैन वर्सेज वाइल्ड शो 12 अगस्त को दुनिया के 180 देशों में 8 भाषाओं में प्रसारित किया गया।ये शो कॉर्बेट नेशनल पार्क में शूट हुआ है।

Open in App

डिस्कवरी चैनल के मशहूर शो मैन वर्सेज वाइल्ड का प्रसारण सोमवार को हुआ है। डिस्कवरी का  मैन वर्सेज वाइल्ड शो 12 अगस्त को दुनिया के 180 देशों में 8 भाषाओं में प्रसारित किया गया।ये शो कॉर्बेट नेशनल पार्क में शूट हुआ है। इस दौरान पीएम मोदी ने बेयर ग्रिल्स के साथ अपने बचपन से जुड़े कई किस्से और यादें शेयर किया। अब इस शो को आज फिर से फैंस देख सकते हैं। 

सोमवार को प्रसारित हुए इस शो का फैंस के बीच जरदस्त क्रेज देखा गया। अगर पीएम मोदी के इस रोमांचक सफर को देखने में आपसे चूक हो गई है। जिनके पास डिस्कवरी चैनल का एक्सेस नहीं था उनके लिए केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने शो देखने की स्पेशल व्यवस्था की है। अब गांव गांव में शो को देखा जा सकता है।

केंद्रीय सूचना और प्रसाणर मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने एक ट्वीट में बताया,जिन्होंने डिस्कवरी चैनल पर बेयर ग्रिल्स के साथ पीएम मोदी का मैन वर्सेज वाइल्ड एपिसोड मिस कर दिया था वे 13 अगस्त को डीडी नेशनल पर 9 बजे ये शो देख सकते हैं। डीडी के जरिए देश में बड़े पैमामे पर लोग इस शो को अब देख पाएंगे।भारत में ट्विटर पर #modiondiscovery दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा था जबकि दुनिया भर में बीसवें नंबर पर ट्रेंड कर रहा था।

मोदी ने किए खुलासे

अपने टेम्परामेंट के बारे में पीएम मोदी ने कहा कि मैं कभी निराश नहीं होता हूं। यंग जेनरेशन को एक संदेश देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मुझे यंग लोगों से कहना है कि जिदगी को टुकड़ों में न सोचें। बल्कि जीवन में आने वाले उतार चढ़ाव का हिम्मत से सामना करें।

शो की शूटिंग के दौरान बेयर ग्रिल्स जंगल में टाइगर के होने की आशंका जाहिर करते हैं। इस पर पीएम मोदी कहते हैं कि यह टाइगर का ही इलाका है। सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बेयर चाकू की मदद से भाला तैयार करते हैं और पीएम मोदी से कहते हैं आप देश के महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं। आपकी सुरक्षा मेरी प्राथमिकता है। 

इसके बाद बेयर ने पीएम मोदी को चाकू से बनाया हुआ हथियार बनाकर पीएम मोदी को दिया और कहा कि यह आपकी सुरक्षा के लिए है, इस पर मोदी ने कहा, 'किसी को मारना मेरे संस्कार में नहीं है, लेकिन आपकी सुरक्षा के लिए इसे में अपने पास रख लेता हूं।'  

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?