लाइव न्यूज़ :

बैंक अधिकारी बन अन्नू कपूर से केवाईसी के नाम पर की थी 4.36 लाख की ठगी, मुंबई पुलिस ने बिहार के शख्स को किया गिरफ्तार

By अनिल शर्मा | Updated: November 24, 2022 08:14 IST

जांच से पता चला कि पासवान ने अन्नू कपूर को निजी बैंक की मुख्य शाखा के साथ काम करने वाले एक अधिकारी के रूप में फोन किया था। आरोपी ने कपूर से कहा कि उनके 'केवाईसी विवरण बैंक के रिकॉर्ड में अपडेट नहीं किए गए हैं और अगर वह तत्काल इसे अपडेट नहीं करते हैं तो खाता निलंबित कर दिया जाएगा। 

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी आशीष पासवान को सोमवार को अंधेरी उपनगर से गिरफ्तार किया गया।वह बिहार के दरभंगा का रहने वाला है। आरोपी लोगों को बैंक खाते खुलवाने में मदद कर कमीशन कमाता है।

मुंबई: मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता अन्नू कपूर से बैंक केवाईसी के नाम पर कथित रूप से 4.36 लाख रुपये की ठगी करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। करीब दो महीने पहले अभिनेता से उनके बैंक केवाईसी विवरण को अपडेट करने के नाम पर ये ठगी की गई थी। मुंबई पुलिस ने मामले में 28 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो बिहार का मूल निवासी है।

आरोपी आशीष पासवान को सोमवार को अंधेरी उपनगर से गिरफ्तार किया गया। वह बिहार के दरभंगा का रहने वाला है। एक अधिकारी ने कहा कि पासवान लोगों को बैंक खाते खुलवाने में मदद कर कमीशन कमाता है।

एक विशेष टीम ने पासवान की पहचान तकनीकी साक्ष्य, उनके मोबाइल फोन नंबर और ऑनलाइन लेनदेन के विवरण के जरिए की। उन्होंने कहा कि आरोपी ने निजी बैंक में अपना खाता खोलते समय जो तस्वीर जमा की थी, वह भी मेल खा रही थी जहां अभिनेता का भी खाता है। पुलिस ने पासवान के पास से कुछ दस्तावेज और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

जांच से पता चला कि पासवान ने अन्नू कपूर को निजी बैंक की मुख्य शाखा के साथ काम करने वाले एक अधिकारी के रूप में फोन किया था। आरोपी ने कपूर से कहा कि उनके 'केवाईसी विवरण बैंक के रिकॉर्ड में अपडेट नहीं किए गए हैं और अगर वह तत्काल इसे अपडेट नहीं करते हैं तो खाता निलंबित कर दिया जाएगा। 

एफआईआर के अनुसार, प्रक्रिया को पूरा करने के बहाने जालसाज अभिनेता के बैंकिंग विवरण प्राप्त करने में कामयाब रहा और उसे ओटीपी (वन-टाइम पासवर्ड) साझा करने के लिए कहा। थोड़ी देर बाद, कपूर को बैंक के कस्टमर केयर नंबर से कॉल आया कि उनके खाते से छेड़छाड़ की गई है और 4.36 लाख रुपये धोखाधड़ी से स्थानांतरित कर दिए गए हैं।

सदमे में कपूर ओशिवारा पुलिस स्टेशन पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। प्राथमिकी में कहा गया है कि पुलिस और बैंक के प्रबंधक द्वारा त्वरित कार्रवाई से यह सुनिश्चित हुआ कि दो अलग-अलग बैंक खातों में स्थानांतरित किए गए 4.36 लाख रुपये में से 3.08 लाख रुपये "डेबिट रोके गए" हैं।

टॅग्स :Cyber Wing of Mumbai Policeबॉलीवुड हीरोBollywood Hero
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?