लाइव न्यूज़ :

निर्भया के दोषियों की फांसी में हुई देरी पर भड़की बॉलीवुड एक्ट्रेस, कह दी ये बड़ी बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 18, 2020 09:09 IST

मल्लिका ने कहा कि ये कितना निराशाजनक है, देश की महिलाओं को कैसा महसूस हो रहा होगा, मैं यह महसूस कर सकती हूं, सोच कर देखिए निर्भया के पेरेंट्स पर क्या बीत रही होगी।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्भया सामूहिक दुष्कर्म मामले में दोषियों की फांसी में हो रही में लोगों के अंदर गुस्सा देखने को मिल रहा है।22 जनवरी को पहले निर्भया के दोषियों को फांसी दी जानी थी

निर्भया सामूहिक दुष्कर्म मामले में दोषियों की फांसी में हो रही में लोगों के अंदर गुस्सा देखने को मिल रहा है। 22 जनवरी को पहले निर्भया के दोषियों को फांसी दी जानी थी। लेकिन इसके बाद दोषी की याचिकी पर सुनवाई करते हुए पाटियाला हाउस कोर्ट ने दोषियों के लिए नया डेथ वारंट जारी कर दिया गया है।  अब फांसी की तारीख को 1 फरवरी कर दिया है।

फांसी की तारीख में देरी हो जाने से लोगों के अंदर जमकर गुस्सा देने को मिल रहा है। ऐसे में एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत का भी गुस्सा फूटा है।

दुष्कर्म और बाल वेश्यावृत्ति पीड़ितों के पुनर्वास में काफी एक्टिव मल्लिका का कहना है कि यह खबर देश की महिलाओं के लिए निराशाजनक है। मल्लिका ने आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा कि 'ये कितना निराशाजनक है, देश की महिलाओं को कैसा महसूस हो रहा होगा, मैं यह महसूस कर सकती हूं। सोच कर देखिए निर्भया के पेरेंट्स पर क्या बीत रही होगी।

मल्लिका ने कहा है कि ऐसी खबरें रोज आती हैं कि देश के अलग अलग हिस्सों में महिलाओं के साथ बलात्कार और हत्या की खबरें आती रहती हैं इससे पता चलता है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहा है।

इससे पहले निर्भया की मां आशा देवी ने नए डेथ वारंट पर गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने कहा कि जो मुजरिम चाहते थे वही हो रहा है। तारीख पे तारीख, तारीख पे तारीख... उन्होंने कहा कि हमारा सिस्टम ऐसा है कि जहां अपराधियों की सुनी जाती है।

टॅग्स :मल्लिका शेरावत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'जब मैं पैदा हुई थी, मेरे घर में मातम छा गया था', मल्लिक शेरावत पैरेंट्स द्वारा भेदभाव को किया याद

बॉलीवुड चुस्कीमल्लिका शेरावत का चौंकाने वाला दावा- बॉलीवुड हीरो आधी रात को दरवाजा पीटता था, खौफनाक घटना शेयर की

बॉलीवुड चुस्कीसुलह के बाद मल्लिका शेरावत संग दोबारा काम करना पसंद करेंगे इमरान हाशमी, कही ये बात

बॉलीवुड चुस्कीसालों बाद एक साथ दिखे इमरान हाशमी- मल्लिका शेरावत, लगाया एक-दूसरे को गले; हॉट जोड़ी को देख इंटरनेट का पारा हुआ हाई

भारतSouth India LS polls 2024: 'अबकी बार 400 पार', दक्षिण भारत में 130 सीट, रोड शो कर जनता से जुड़े रहे प्रधानमंत्री मोदी, देखें वीडियो और क्या है आंकड़े

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?