लाइव न्यूज़ :

मलयाली अभिनेता उल्लास पांडलम की पत्नी केरल में अपने घर में मृत मिलीं, ऐक्टर ने पत्नी के गायब होने की कही थी बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 20, 2022 16:18 IST

पुलिस ने कथित तौर पर कहा कि जब उल्लास अपने घर पर था तब आशा ने खुद को मार डाला और अपनी मौत से एक दिन पहले वह अपने बच्चों के साथ अपने घर की पहली मंजिल पर सोई थी।

Open in App
ठळक मुद्देआशा अपने घर में फांसी पर लटकी पाई गईं। अभिनेता उल्लास ने केरल पुलिस को सूचित किया था कि उसकी पत्नी आशा गायब है।उल्लास पंडालम मॉलीवुड में एक लोकप्रिय चेहरा हैं।

केरलः मलयालम अभिनेता-कॉमेडियन उल्लास पंडालम की पत्नी आयशा केरल के पठानमथिट्टा जिले के पंडालम शहर में अपने आवास पर मृत पाई गईं।

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आशा अपने घर में फांसी पर लटकी पाई गईं। वह 38 वर्ष की थीं। रिपोर्ट में कहा गया है कि उल्लास ने केरल पुलिस को सूचित किया था कि उसकी पत्नी आशा गायब है। हालांकि, जब पुलिस जांच के लिए उसके आवास पर पहुंची, तो उन्होंने उसे फांसी पर लटका पाया।

पुलिस ने कथित तौर पर कहा कि जब उल्लास अपने घर पर था तब आशा ने खुद को मार डाला और अपनी मौत से एक दिन पहले वह अपने बच्चों के साथ अपने घर की पहली मंजिल पर सोई थी। केरल पुलिस द्वारा एक जांच शुरू की गई है और आगे के विवरण की प्रतीक्षा है।

उल्लास पंडालम मॉलीवुड में एक लोकप्रिय चेहरा हैं और कई कॉमेडी शो और फिल्मों में अपने अभिनय के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने मलयालम फिल्म उद्योग में मम्मूटी की 'दैवथिंते स्वंथम क्लीटस' से कदम रखा था। इसके अलावा, उन्होंने 'इथु थंडा पुलिस', 'कामुकी', 'मन्नार मथाई स्पीकिंग 2', 'हास्यम' और अन्य फिल्मों में भी अभिनय किया है।

टॅग्स :साउथ सिनेमा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीUS-Israel Iran War: दुबई में फंसे भारतीय सितारे, साउथ से लेकर बॉलीवुड तक स्टार ने पीएम मोदी से मांगी मदद

बॉलीवुड चुस्कीरश्मिका मंदाना को देवर ने कहा 'वदीना', आनंद देवरकोंडा का पोस्ट हुआ वायरल

बॉलीवुड चुस्कीNetflix पर मचा रही है तहलका ये साउथ फिल्म, फैन और सुपरस्टार की कहानी जीत रही दिल

बॉलीवुड चुस्कीSreenivasan Death: मलयालम एक्टर-डायरेक्टर श्रीनिवासन का निधन, 69 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

बॉलीवुड चुस्कीरणवीर सिंह ने ऋषभ शेट्टी से मांगी माफी, कांतारा में जीभ बाहर निकालने वाली क्लिप...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?