लाइव न्यूज़ :

PM मोदी पर विवादित कमेंट करना सिंगर को पड़ा महंगा, दर्ज हुई FIR

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 28, 2020 13:13 IST

गुजरात के छात्र ने सिंगर के खिलाफ शिकाय़त की थी। शिकायत करने वाले छात्र का नाम सुमन पाल है। वहगांधीनगर की पंड‍िन दीनदयाल पेट्रोल‍ियम यून‍िवर्स‍िटी का छात्र है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ हाल ही में एक सिंगर ने विवादित टिप्पणी की है। त्र‍िपुरा पुलिस ने बांग्‍लादेश के गायक मेनुल एहसान नोबल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ हाल ही में एक सिंगर ने विवादित टिप्पणी की है। त्र‍िपुरा पुलिस ने बांग्‍लादेश के गायक मेनुल एहसान नोबल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इस गायक पर प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनत टिप्पणी करने का आरोप लगा है।मेनुल ने प‍िछले साल जी बांग्‍ला के शो सारेगामापा में हिस्‍सा लिया था और इसमें सेकंड रनर-अप रहे थे। 

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार गुजरात के छात्र ने सिंगर के खिलाफ शिकाय़त की थी। शिकायत करने वाले छात्र का नाम सुमन पाल है। वहगांधीनगर की पंड‍िन दीनदयाल पेट्रोल‍ियम यून‍िवर्स‍िटी का छात्र है। एक्सप्रेस की खबर के अनुसार अब सिंगर के खिलाफ शिकायत दर्ज हो गई है।

 त्र‍िपुरा पुल‍िस के साइबर क्राइम सेल के दक्ष‍िणी त्र‍िपुरा पुल‍िस अधीक्षक जल स‍िंह मीणा के हवाले से लिखा है क‍ि बांग्‍लादेशी सिंगर पर धारा 500, 504, 505 और धारा 153 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।  यानि की अब गायक विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं।

हाल ही में खबर आई थी कि Mainul Noble को लेकर एक और खबर चल रही थी क‍ि उसने तीसरी शादी की है।  सिंगर ने गुपचुप तरीके से अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शादी कर ली है।मेनुल की पहली शादी गर्लफ्रेंड र‍िमी से हुई थी लेकिन बाद उसने गायक को तलाक दे द‍िया। इसके बाद मेनुल ने दूसरी शादी की और ये भी असफल रही।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीबांग्लादेश
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया