लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह खुदकुशी मामले में महेश भट्ट ने दर्ज कराए बयान, पर्सनल लाइफ से जुड़े सवाल भी पूछे गए

By भाषा | Updated: July 27, 2020 17:11 IST

पुलिस उन आरोपों की जांच कर रही है कि पेशेवर प्रतिद्वंद्विता, अवसाद की वजह से अभिनेता ने खुदकुशी की ।

Open in App
ठळक मुद्देराजपूत की मौत के बाद रनौत ने बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद और गुटबाजी के आरोप लगाए थे। अधिकारी ने बताया कि भट्ट ने पुलिस के समक्ष बयान दर्ज कराया और दोपहर ढाई बजे के करीब वहां से निकल गए ।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुंबई पुलिस ने सोमवार को फिल्मकार महेश भट्ट का बयान दर्ज किया। एक अधिकारी ने इस बारे में बताया । भट्ट अपनी कानूनी टीम के साथ दोपहर में सांताक्रूज थाना पहुंचे। अधिकारी ने बताया कि भट्ट ने पुलिस के समक्ष बयान दर्ज कराया और दोपहर ढाई बजे के करीब वहां से निकल गए । उन्होंने बताया कि पुलिस उपायुक्त (जोन नौ) अभिषेक त्रिमुखे और अन्य वरिष्ठ अधिकारी थाना में मौजूद थे ।

राजपूत (34) उपनगर बांद्रा में अपने अपार्टमेंट में 14 जून को मृत पाए गए थे । पुलिस ने मामले के संबंध में अब तक 38 लोगों के बयान दर्ज किए हैं । महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देखमुख ने रविवार को कहा था कि महेश भट्ट के अलावा निर्माता-निर्देशक करण जौहर के प्रबंधक को भी बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया है और जरूरत पड़ी तो जौहर को भी बुलाया जाएगा । पुलिस उन आरोपों की जांच कर रही है कि पेशेवर प्रतिद्वंद्विता, अवसाद की वजह से अभिनेता ने खुदकुशी की ।

मंत्री ने बताया कि अदाकारा कंगना रनौत को भी बयान दर्ज करने के लिए तलब किया गया है । पुलिस के मुताबिक रनौत वर्तमान में मनाली में हैं । राजपूत की मौत के बाद रनौत ने बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद और गुटबाजी के आरोप लगाए थे। रनौत ने कहा कि उन्होंने भी इन सब चीजों का सामना किया है । राजपूत के मामले में अब तक निर्देशक संजय लीला भंसाली, फिल्मकार आदित्य चोपड़ा और फिल्म समीक्षक राजीव मसंद ने अपने बयान दर्ज कराए हैं । 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतमहेश भट्टबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल