लाइव न्यूज़ :

ड्रग्स केस: दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश से पूछताछ, शनिवार तक गिरफ्तारी पर रोक, जानिए क्या है मामला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 5, 2020 15:12 IST

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा समन भेजे जाने के बाद करिश्मा प्रकाश एनसीबी कार्यालय पहुंचीं। लगातार दूसरे दिन उनसे पूछताछ की जा रही है। 

Open in App
ठळक मुद्देकरिश्मा प्रकाश को गुरुवार को फिर से समन किया गया है। हालांकि कोर्ट से करिश्मा को गिरफ्तारी पर शनिवार तक राहत मिली हुई है। ANI ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से किए गए एक ट्वीट में इस बात की जानकारी दी है। बता दें कि करिश्मा को लगातार दूसरे दिन एनसीबी द्वारा पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

मुंबईः ड्रग केस में दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश मुसीबत में हैं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा समन भेजे जाने के बाद करिश्मा प्रकाश एनसीबी कार्यालय पहुंचीं।

लगातार दूसरे दिन उनसे पूछताछ की जा रही है। एक तरफ जहां दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान और रकुलप्रीत को दोबारा समन नहीं किया गया है, वहीं करिश्मा प्रकाश को गुरुवार को फिर से समन किया गया है। हालांकि कोर्ट से करिश्मा को गिरफ्तारी पर शनिवार तक राहत मिली हुई है।

समाचार एसेंजी ANI ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से किए गए एक ट्वीट में इस बात की जानकारी दी है। ट्वीट के मुताबिक, "महाराष्ट्र के मुंबई में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा समन भेजे जाने के बाद करिश्मा प्रकाश एनसीबी कार्यालय पहुंचीं।" बता दें कि करिश्मा को लगातार दूसरे दिन एनसीबी द्वारा पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

अदाकारा दीपिका पादुकोण की प्रबंधक करिश्मा प्रकाश पिछले महीने अपने आवास से हशीश की जब्ती के मामले में बुधवार को पूछताछ के लिए एनसीबी के सामने पेश हुई। प्रकाश दिन में सवा बारह बजे दक्षिण मुंबई में एनसीबी कार्यालय में जाती हुई नजर आयीं। एक अधिकारी ने बताया कि प्रकाश से अभी भी पूछताछ चल रही है।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मादक पदार्थ के पहलुओं की जांच कर रहे स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) की एक टीम ने प्रकाश के वर्सोवा आवास से 1.8 ग्राम हशीश जब्त की थी। अधिकारी ने बताया कि प्रकाश को पूर्व में तलब किया गया था लेकिन उनका पता नहीं चल पाया क्योंकि उनका मोबाइल स्विच ऑफ था। बहरहाल, क्वान टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि प्रकाश उनके साथ नहीं जुड़ी हैं । प्रकाश ने 21 अक्टूबर को ही कंपनी से इस्तीफा दे दिया और इसे इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया।

एनसीबी ने फिल्म उद्योग के लोगों को मादक पदार्थों की आपूर्ति के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया

स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने 30 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो फिल्म और टीवी उद्योग से जुड़े लोगों को कथित तौर पर मादक पदार्थों की आपूर्ति करता था। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। ब्यूरो के अधिकारी ने कहा कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ (ड्रग्स) मामले में भी उसका नाम सामने आया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी अब्दुल वाहिद को बुधवार को मुंबई के अंधेरी इलाके में आजाद नगर मेट्रो स्टेशन से पकड़ा गया। उसके पास से 650 ग्राम गांजा, कुछ मेफेड्रोन और चरस, 1.75 लाख रुपये और एक कार बरामद की गई। अधिकारी ने कहा कि वाहिद का पकड़ा जाना एक बड़ी कामयाबी है क्योंकि वह फिल्म उद्योग और टीवी धारावाहिकों से जुड़े लोगों को ड्रग्स की आपूर्ति कर रहा था।

एनसीबी ने इससे पहले सुशांत की मौत के मामले में अपनी जांच के सिलसिले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और कुछ अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था। चक्रवर्ती फिलहाल जमानत पर हैं। एनसीबी ने हाल ही में जांच के सिलसिले में कुछ बॉलीवुड हस्तियों से भी पूछताछ की थी।

टॅग्स :मुंबई पुलिससुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्तीसारा अली खानदीपिका पादुकोण
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाहर इंतजार कर रहा था पति और अंदर गर्भवती पत्नी के साथ अनुष्ठान के बहाने दुर्व्यवहार कर रहा था अशोक खरात, धोखेबाज की नई कहानी?

क्राइम अलर्टगला कटा, छाती, पेट, बांह और जांघ को चाकू से गोदा?, आशिक आसिम अख्तर खान ने अश्विन शिवकुमार नादर की बेरहमी से हत्या की

क्राइम अलर्टMumbai: मामूली ऑटो-रिक्शा विवाद को लेकर 15-20 मुस्लिम पुरुषों ने 4 हिंदू लड़कियों पर किया हमला, घटना ने लिया सियासी रंग

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?