लाइव न्यूज़ :

'थैंक गॉड' फिल्म पर बैन लगाने की मांग, मध्य प्रदेश के मंत्री ने अनुराग ठाकुर को लिखी चिट्ठी, हिंदू देवताओं के गलत चित्रण का आरोप

By विनीत कुमार | Updated: September 21, 2022 08:37 IST

इसी साल अक्टूबर में रिलीज होने जा रही फिल्म 'थैंक गॉड' पर प्रतिबंध लगाने की मांग मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सारंग की ओर से की गई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि फिल्म में हिंदू देवताओं का गलत चित्रण किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की आने वाली फिल्म 'थैंक गॉड' पर बैन लगाने की मांग।फिल्म इसी साल 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, हिंदू देवताओं के गलत चित्रण का आरोप।मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बैन की मांग करते हुए अनुराग ठाकुर को चिट्ठी लिखी है।

भोपाल: मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने मंगलवार को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र लिखकर अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की आने वाली फिल्म 'थैंक गॉड' पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। भाजपा नेता विश्वास सारंग ने अपने पत्र में दावा किया कि आने वाले इस कॉमेडी फिल्म 'थैंक गॉड' में हिंदू देवताओं का अनुचित चित्रण किया गया है। इस बीच मामले पर सूचना और प्रसारण मंत्रालय के आधिकारिक बयान का अभी इंतजार है।

फिल्म की बात करें तो इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित 'थैंक गॉड' एक कॉमेडी फिल्म है जिसमें अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​​​और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म एक आम आदमी (सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​द्वारा अभिनीत) की कहानी है, जो एक दुर्घटना के बाद लगभग मर चुका है और जीवन और मृत्यु के बीच की दुनिया में प्रवेश करता है। यहां वह चित्रगुप्त (अजय देवगन द्वारा अभिनीत) से मिलता है, जो सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के साथ सवाल-जवाब का खेल खेलते हैं।  फिल्म में इसे 'जीवन का खेल' कहा जाता हैं। हाल ही में फिल्म के निर्माताओं ने ट्रेलर और इसके पहले गाने 'माणिक' को रिलीज किया है। इसे दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया भी मिल रही। फिल्म में जहां सिद्धार्थ और रकुल को फिल्मी पर्दे पर पहली बार एक नई जोड़ी के तौर पर देखा जाएगा। वहीं यह तीसरी फिल्म होगी जिसमें रकुल और अजय देवगन एक साथ होंगे।

इससे पहले दोनों फिल्म 'दे दे प्यार दे' और 'रनवे 34' में एक साथ पर्द पर नजर आ चुके हैं। फिल्म इसी साल 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

टॅग्स :अजय देवगनरकुल प्रीत सिंहहिन्दी सिनेमा समाचारMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच