लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया पर 'All Eyes On Rafah' कर रहा ट्रेंड, जानें माधुरी दीक्षित पर क्यों भड़क रहे यूजर्स

By अंजली चौहान | Updated: May 29, 2024 16:27 IST

प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने भी अपनी-अपनी इंस्टाग्राम कहानियों पर 'ऑल आइज़ ऑन राफा' साझा करके फिलिस्तीनियों के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त की है।

Open in App

“All Eyes On Rafah” इस समय सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहा है। रफाह दक्षिणी गाजा पट्टी का एक शहर है। जहां इजराइल के हमले में 40 फिलिस्तीनी मारे गए हैं और कई घायल हुए हैं। जिसके बाद कई भारतीय हस्तियों ने सोशल मीडिया पर फिलिस्तीनियों के प्रति समर्थन जताया है और “All Eyes On Rafah” ट्रेंड में शामिल हुए हैं।

ऐसा ही कुछ बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने किया। हालांकि बाद में उन्होंने अपना सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट कर दिया। माधुरी दीक्षित द्वारा फिलिस्तीन के समर्थन में आने और फिर अपना समर्थन  वापिस लेने पर सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग तरीके से प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स अब पोस्ट कर उनसे सवाल कर रहे हैं कि आखिर उन्होंने फिलिस्तीन के समर्थन में पोस्ट करने के बाद उसे डिलीट क्यों किया। एक यूजर ने लिखा, “यह सोचकर पोस्ट डिलीट कर दिया कि दूसरे क्या सोचेंगे, सच में बहुत बुरा है। बहुत निराशा हुई। ” जबकि एक अन्य  ने लिखा, “लोगों का गुस्सा देखकर आपने पोस्ट डिलीट कर दिया।”

आपको बता दें कि फिलिस्तीन के समर्थन में इससे पहले कई बॉलीवुड सितारे पोस्ट कर चुके हैं। जिसमें आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर, वरुण धवन, रश्मिका मंदाना,सोनाक्षी सिन्हा,समंथा,तृप्ति डिमरी, दिया मिर्जा और ऋचा चड्ढा शामिल हैं।

आपको बता दें कि इजराइली हमले में तकरीबन 40 लोग मारे गए हैं। जिसमें अधिकतर बच्चे हैं। इजराइल के इस हमले के खिलाफ अब दुनिया भर में लोग सामने आए हैं।  जैसे ही मरने वालों से जुड़ी जानकारी सामने आई ‘All Eyes on Rafah’ ट्रेंड चल पड़ा।

हमले पर इजराइली सेना ने कहा कि उसकी वायु सेना ने रफाह में हमास के एक ठिकाने पर हमला किया और यह हमला सटीक जानकारी के आधार पर किया गया था। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने स्वीकार किया कि उनकी ओर से गलती हुई है।

नेतन्याहू ने सोमवार को इजराइल की संसद को संबोधित करते हुए कहा, "निर्दोष नागरिकों को नुकसान न पहुंचाने की हमारी पूरी कोशिशों के बावजूद, कल रात एक दुखद दुर्घटना हुई।" उन्होंने कहा, "हम घटना की जांच कर रहे हैं और निष्कर्ष निकालेंगे।" बता दें कि रविवार रात हुए हमले के बाद से अब तक कुल 36,000 फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं। 

टॅग्स :माधुरी दीक्षितसोशल मीडियाइजराइलHamasPalestine
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका और संगीत जगत की महान हस्ती आशा भोसले नहीं रहीं?, 92 साल में निधन

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Died: अलविदा 'आशा' जी, 92 वर्ष की आयु में आशा भोसले का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका आशा भोसले को पड़ा दिल का दौरा, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती