लाइव न्यूज़ :

मशहूर गीतकार संतोष आनंद का खुलासा, उनके गीत से कश्मीर शब्द हटा दिया गया, अग्निहोत्री ने कहा- गूगल करें किसकी सरकार थी तब?

By अनिल शर्मा | Updated: March 31, 2022 10:44 IST

संतोष आनंद मंगलावर को प्रयागराज में थे। वहां वे कीडगंज में आयोजित काव्य चकल्लस 2022 में हिस्सा लेने गए थे। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि उनकी फिल्म से कश्मीर शब्द को ही हटा दिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देसंतोष आनंद ने कहा कि 1992 में आई फिल्म तहलका के लिए लिखे गीत में से कश्मीर शब्द को हटा दिया गया थागीतकार ने कहा कि दिल दीवाने का डोला दिलदार में दिलदार की जगह कश्मीर शब्द लिखा था

प्रयागराजः  कश्मीरी पंडितों के पलायन पर बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स की तारीफ गुजरे जमाने के मशहूर गीतकार संतोष आनंद ने भी  की। उन्होंने कहा कि द कश्मीर फाइल्स फिल्म अच्छी है तभी चर्चित है। सच्चाई न तो दबाई जा सकती है न ही छुपाई जा सकती है।

संतोष आनंद मंगलावर को प्रयागराज में थे। वहां वे कीडगंज में आयोजित काव्य चकल्लस 2022 में हिस्सा लेने गए थे। इस दौरान दैनिक जागरण से द कश्मीर फाइल्स पर बात करते हुए उन्होंने खुलासा किया कि उनकी फिल्म से कश्मीर शब्द को ही हटा दिया गया था।

साल 1992 में फिल्म तहलका के लिए लिखे गीत 'दिल दीवाने का डोला, दिलदार के लिए...' में से कश्मीर शब्द को हटा दिया गया। संतोष आनंद के मुताबिक गीत में दिलदार शब्द की जगह उन्होंने कश्मीर शब्द लिखा था लेकिन सेंसर बोर्ड ने कश्मीर शब्द हटाकर दिलदार कर दिया। 

100 से ज्यादा फिल्मों के लिए गीत लिख चुके संतोष आनंद कहा कि गीत में कश्मीर शब्द हटाए जाने को उन्होंने काफी विरोध किया लेकिन वह बेमतलब रही। गीत दिलदार शब्द के साथ ही फिल्म में रखी गई।

द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने इस खबर को साझा करते हुए कहा कि महान कवि संतोष आनंद जी को 1992 में अपने गीत में 'कश्मीर' शब्द का इस्तेमाल नहीं करने दिया गया था। गूगल करें किस कि सरकार थी तब?

टॅग्स :Vivek Ranjan Agnihotriहिन्दी सिनेमा समाचारbollywood news
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!