लाइव न्यूज़ :

लंदन का करोड़पति शो दिखा अमिताभ को केबीसी के लिए किया गया था राजी, शाहरुख खान क्यों हुए फ्लॉप, ये थी वजह

By अनिल शर्मा | Updated: July 5, 2021 12:08 IST

इंडियन एक्सप्रेस से  बातचीत में शो के प्रोड्यूसर सिद्धार्थ बसु ने कहा, ' शाहरुख खान ने अपने तरीके से कौन बनेगा करोड़पति की एंकरिंग की। उन्होंने केबीसी को अपने चार्म और मजाकिया अंदाज में किया था।

Open in App
ठळक मुद्दे कौन बनेगा करोड़पति को ऑनएयर होते हुए पूरे 21 साल हो चुके हैं। 2007 में शाहरुख खान ने इसे होस्ट किया था।इसे छोड़ बाकी सारे सीजन को अमिताभ बच्चन ने होस्ट किया है।

टीवी का चर्चित रिएलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति को ऑनएयर होते हुए पूरे 21 साल हो चुके हैं। इस लंबे सफर में अमिताभ बच्चन ने शो को काफी ऊंचाइयां दी। हालांकि 2007 में अमिताभ बच्चन ने शो से किनारा कर लिया था जिसके बाद शाहरुख खान ने इसे होस्ट किया था। लेकिन अमिताभ बच्चन का शो में जो चार्म दिखता था शाहरुख खान की मौजूदगी में वह कहीं गायब रहा। अब शो के प्रोड्यूसर सिद्धार्थ बसु ने खुलासा किया है कि आखिर शाहरुख शो क्यों नहीं चल पाए थे।

इंडियन एक्सप्रेस से  बातचीत में शो के प्रोड्यूसर सिद्धार्थ बसु ने कहा, ' शाहरुख खान ने अपने तरीके से कौन बनेगा करोड़पति की एंकरिंग की। उन्होंने केबीसी को अपने चार्म और मजाकिया अंदाज में किया था। शाहरुख ने शो की अच्छी रेटिंग दिलवाई थी। हमने उनके साथ तीन शो किए थे और मुझे लगता है कि वह सबसे स्वाभाविक होस्ट रहे, जिनकी अपनी सोच थी।

शो के लिए ऐसे राजी हुए थे अमिताभ बच्चनशो को होस्ट करने को लेकर अमिताभ बच्चन दुविधा में थे। वे पहले शो को करने से इनकार कर दिया था। पहला सीजन का ऑफर उनके पास गया तो टीवी शो को करने को लेकर श्योर नहीं थे। लेकिन मेकर्स अमिताभ बच्चन के नाम पर ही अड़े थे। अमिताभ इसके लिए राजी हों, इसके लिए वे उन्हें लंदन लेकर गए जहां उन्हें ओरिजिनल शो Who Wants To Be A Millionaire की शूटिंग दिखाई। तब जाकर अमिताभ शो होस्ट करने के लिए राजी हुए।

टॅग्स :अमिताभ बच्चनशाहरुख़ खान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?