लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी बायोपिक विवाद: कांग्रेस-सीपीएम की शिकायत के बाद EC ने 4 निर्माताओं को जारी किया नोटिस

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 27, 2019 11:08 IST

कांग्रेस और सीपीएम ने मुख्य निर्वाचन आयोग से शिकायत की थी. जिस पर अब चुनाव आयोग ने संज्ञान लेते हुए 4 निर्माताओं को नोटिस जारी किया है

Open in App

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बायोपिक के निर्माताओं के जवाब का इंतजार कर रहा है। यह बायोपिक पांच अप्रैल को रिलीज होनी है। लेकिन फिल्म रिलीज से पहले विवादों में घिरती नजर आ रही है।

 हाल ही में कांग्रेस और सीपीएम ने मुख्य निर्वाचन आयोग से शिकायत की थी, राजनीतिक पार्टियों द्वारा की गई इस शिकायत पर अब चुनाव आयोग ने संज्ञान लेते हुए 4 निर्माताओं को नोटिस जारी किया है।

इससे पहले चुनाव आयोग ने 20 मार्च को दो अखबारों को भी नोटिस जारी किया था और 30 मार्च तक इसका जवाब देने के लिए कहा था। हालांकि फिल्म के निर्माताओं का कहना है कि ये फिल्म एक प्रोपेगेंडा फिल्म नहीं है और यदि कोई इस फिल्म का विरोध कर रहा है तो उसे विरोध से पहले फिल्म को देख लेना चाहिए।

कैसा है ट्रेलर

इस फिल्म के 2 मिनट और 36 सेकेंड के ट्रेलर में कुछ एक मौकों पर विवेक ओबेरॉय पीएम मोदी की तरह किरदार में नजर आते हैं। हालांकि, ज्यादातर समय उन्हें देखकर लगता नहीं कि जिस पीएम मोदी को पूरा देश हर दिन टीवी और अखबारों में देखता है वे उसी का किरदार निभा रहे हैं। 

ट्रेलर देख यह अंदाजा भी लगता है कि इस फिल्म में नरेंद्र मोदी की जीवन-यात्रा भी लगभग वही दिखाई गई है जो पहले से ज्यादातर लोग जानते हैं। इस फिल्म में मनोज जोशी आमित शाह के किरदार में हैं।

टॅग्स :विवेक ओबेरॉयनरेंद्र मोदीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस