लाइव न्यूज़ :

Bollywood Insta Tadka: सिगरेट फूंकती प्रियंका चोपड़ा तो राहुल बोस को दो केलों के लिए देने पड़े 442 रुपये, इस हफ्ते इंस्टा पर छाए रहे ये सितारे

By मेघना वर्मा | Updated: July 27, 2019 12:42 IST

इस हफ्ते प्रियंका चोपड़ा की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोंरी। इस फोटो में प्रियंका चोपड़ा सिगरेट पीती दिखाई दे रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलोकमत इंस्टा तड़का में हर हफ्ते इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही सितारों की तस्वीर हम आपके सामने लाते हैं।इंस्टाग्राम पर सेलिब्रिटीज की वायरल फोटोज और वीडियोज को आप यहां देख सकते हैं।

सोशल मीडिया के जमाने में बॉलीवुड के सितारे अपने फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर जुड़े रहते हैं। वहीं इन फोटोज को देखकर उनपर कमेंट करके फैंस भी अपनी बात अपने चहीता सितारे तक पहुंचाते हैं। 

इसी सोशल मीडिया पर कभी-कभी सितारों की कुछ तस्वीर और सितारों के कुछ वीडियो तेजी से इंस्टाग्राम पर वायरल हो जाते हैं। लोकमत की ओर से हर हफ्ते हम आपके लिए लाते हैं इंस्टाग्राम से सितारों की वही तस्वीर और वीडियो जो हफ्ते भर इंस्टा पर छाई रही है। 

1. सुहाना खान

शाहरुख खान इन दिनों अपने पूरे परिवार के साथ मालदीव में वेकेशन मना रहे थे। कुछ दिनों पहले शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया पर एक एलबम शेयर की थी। जिसमें सुहाना खान ब्लू कलक के आउट फिट में दिख रही हैं। समुद्र किनारे से उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। 

2. सिगरेट पीते हुए प्रियंका की फोटो वायरल

इस हफ्ते प्रियंका चोपड़ा की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोंरी। इस फोटो में प्रियंका चोपड़ा सिगरेट पीती दिखाई दे रही हैं। फैंस ने प्रियंका को उनके अस्थमा के ऐड ब्रेक को लेकर और सिगरेट पीने को लेकर खूब ट्रोल किया।

3. साहो का रोमांटिक पोस्टर

इस हफ्ते प्रभास और श्रद्धा की आने वाली फिल्म साहो को रोमांटिक फोटो भी रिलीज किया गया। इस फोटो में प्रभास और श्रद्धा दोनों ही बेहद रोमांटिक लग रहे हैं। बता दें ये फिल्म 30 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

4. फरहान अख्तर का वेकेशन

फरहान अख्तर और देबीना के अफेयर की चर्चा चारों ओर है। कयास तो ये भी लगाया जा रहा है कि साल 2020 तक दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। वहीं रिसेंटली फरहान अख्तर ने अपने सोशल मीडिया पर देबीना के साथ एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें दोनों पूल में बैठे दिख रहे हैं। लोगों को ये तस्वीर बेहद पसंद आ रही है। 

5. दीपिका पादुकोण का फोटोशूट

दीपिका पादुकोण ने हाल ही में एक फोटोशूट करवाया है। जिसमें वो पिंक कलकर के डेनिम जैकेट और पैंट में बेहद स्टनिंग दिख रही हैं। फैंस को उनकी ये तस्वीर काफी पसंद आ रही है। 

6. पानीपत लुक

अर्जुन कपूर ने पूरे नौ महीने बाद अपनी अपकमिंग फिल्म पानीपत का अपना लुक रिवील कर दिया है। अर्जुन कपूर इस लुक में छोटे-छोटे बालों में दिख रहे हैं। 

7. केजीएफ 2 का पोस्टर

साउथ की सुपरहिट फिल्म केजीएफ का सीक्वल केजीएफ 2 का पोस्टर कल जारी कर दिया गया है। इस पोस्टर में अधीरा को अभी रिवील नहीं किया गया है। मगर डार्क ये पोस्टर लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

8. राहुल बोस का वीडियो

एक्टर राहुल बोस अपने वीडियो के कारण एक बार फिर इस हफ्ते सुर्खियों में रहे। दरअसल एक पांच सितारा होटल में राहुल बोस ने दो केलों का ऑर्डर दिया। जिसके लिए उन्हें 442 रुपयों की कीमत चुकानी पड़ी। उनके वायरल वीडियो का असर इस कदर हुआ की अब होटल वालों पर जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

9. द स्काई इज पिंक का फर्स्ट लुक

इसी हफ्ते प्रियंका चोपड़ा की फिल्म द स्काई इज पिंक का पहला लुक भी सामने आया। जिसमें प्रियंका चोपड़ा, जायरा वसीम और फरहान अख्तर दिखाई दिए। लीड किरदारों ने बैक पोज दिया है।

10. बच्चन पंडित में अक्षय कुमार

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म बच्चन पंडित का फर्स्ट लुक भी रिलीज किया गया। अक्षय के इस लुंगी अवतार को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस लुक में अक्षय कुमार लुंगी में तो दिख ही रहे हैं साथ ही उन्होंने माथे पर चंदन का टीका भी लगाया हुआ है।

टॅग्स :बॉलीवुड इंस्टा तड़काशाहरुख़ खानसुहाना खानगौरी खानप्रियंका चोपड़ानिक जोनसप्रभासश्रद्धा कपूरअक्षय कुमारफरहान अख़्तरदीपिका पादुकोणरणवीर सिंहअर्जुन कपूरज़ायरा वसीम
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीबलोच चरमपंथी नहीं और न ही धर्म के नाम पर हिंसा करते हैं?, मीर यार बलूच ने आदित्य धर के 'धुरंधर' पर कहा- ऐतिहासिक और सामाजिक वास्तविकताओं से पूरी तरह अलग

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की बेटी से मांगी 'न्यूड तस्वीरें', ऑनलाइन गेमिंग के दौरान घटना, महीनों बाद पुलिस ने धर दबोचा?

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया