लाइव न्यूज़ :

नहीं रिलीज होगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी फिल्म, चुनाव आयोग ने लगाई रोक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 10, 2019 14:49 IST

Lok Sabha Election 2019: चुनाव आयोग ने फिल्म पर रोक लगाने का फैसला आदर्श चुनाव आचार संहिता को देखते हुए लिया। चुनाव आयोग ने कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू रहने के दौरान कोई भी सामग्री जिससे किसी राजनीतिक पार्टी का प्रचार होता हो उस पर रोक लगाना जरूरी है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम नरेंद्र मोदी पर बनी बायोपिक पर चुनाव आयोग ने लगाई रोकफिल्म में अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने निभाई है पीएम मोदी की भूमिका

Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बनी फिल्म की रिलीज पर चुनाव आयोग ने रोक लगा दी है। फिल्म को गुरुवार 11 अप्रैल को रिलीज होना था। फिल्म में पीएम मोदी की भूमिका अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने निभाई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चुनाव आयोग ने फिल्म पर रोक लगाने का फैसला आदर्श चुनाव आचार संहिता को देखते हुए लिया। चुनाव आयोग ने कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू रहने के दौरान कोई भी सामग्री जिससे किसी राजनीतिक पार्टी का प्रचार होता हो, उस पर रोक लगाना जरूरी है।

 

कहा जा रहा है कि अब पूरे लोकसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी पर बनी बायोपिक सिनामाघरों में नहीं दिखाई जा सकेगी। बता दें कि पीएम मोदी पर बनी बायोपिक पहले 5 अप्रैल को रिलीज की जानी थी लेकिन तमाम राजनीतिक दलों के विरोध के चलते फिल्म की रिलीज डेट आगे खिसक गई थी। कई दलों ने दिल्ली और बॉन्बे हाईकोर्ट से निराशा हाथ लगने के बाद सुप्रीम कोर्ट में फिल्म पर रोक लगाने के लिए गुहार लगाई थी लेकिन शीर्ष अदालत से भी उन्हें मायूसी हाथ लगी थी। सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने ट्वीट कर खुशी भी जताई थी। 

चुनाव आयोग ने पीएम मोदी की बायोपिक के अलावा एनटीआर लक्ष्मी और उदयम्मा सिंहमन जैसी बायोपिक्स पर भी रोक लगाई है। बदा दें कि फिल्म में पीएम नरेंद्र मोदी के बचपन से लेकर पीएम बनने तक की कहानी को दर्शाया गया है। राजनीतिक दलों का आरोप है कि इस फिल्म के जरिये भारतीय जनता पार्टी को फायदा हो सकता है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस