लाइव न्यूज़ :

मुंबई में सड़कों पर जमा हुए हजारों मजदूर तो म्यूजिक कंपोजर को फूटा गुस्सा, लिखा-किस तरह हमें बांटा जा रहा है और...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 15, 2020 08:57 IST

देशभर में लॉकडाउन के बावजूद 14 अप्रैल, मंगलवार की शाम को मुंबई के बांद्रा स्टेशन पर भारी संख्या में दिहाड़ी मजदुर और अन्य लोग एक साथ जमा हुए जो अपने गांव वापस जाना चाहते थे

Open in App
ठळक मुद्दे प्रकरण पर म्यूजित कंपोजर विशाल ददलानी ने अपनी बात रखी है।वीडियो शेयर करके विशाल ने कहा है आप सभी ने वो वीडियो देखा होगा जो आज बहुत वायरल हुआ है

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के बांद्रा में मंगलवार को लॉकडाउन के बीच हजारों लोग सड़कों पर नजर आए। इन लोगों ने लॉकडाउन की धज्जियां उड़ा दीं। दरअसल बांद्रा स्टेशन पर हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूरों पहुंचे थे। ये भीड़ घर जाने के लिए इकट्ठा हुई थी। यहां इक्ट्ठा हो कर ये सभी अपने-अपने घर जाने देने की मांग कर रहे थे।

हालांकि बाद में पुलिस ने इस स्थिति को संभाला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाठी चार्ज कर उन्हें तितर-बितर किया गया। साथ ही स्थानीय नेताओं द्वारा मजदूरों से जगह खाली करने को कहा गया। लोगों की भीड़ देखकर प्रशासन तक की हालत खराब हो गई थी। इसी बीच इस पूरे प्रकरण पर म्यूजित कंपोजर विशाल ददलानी ने अपनी बात रखी है।

वीडियो शेयर करके विशाल ने कहा है आप सभी ने वो वीडियो देखा होगा जो आज बहुत वायरल हुआ है। मुंबई के बांद्रा स्टेशन के बाहर लोगों का बहुत बड़ा झुंड इकठ्ठा हुआ। इस बात की असलियत ये है, सुनने में ये आ रहा है कि एक व्हाट्सएप मैसेज फैलाया जा रहा है जिसमें कहा गया है कि 14 अप्रैल को जब लॉकडाउन खत्म होगा तब ट्रेनें शुरू हो जाएंगी और लोग अपने गांव जा पाएंगे। मुंबई के माइग्रेंट वर्कर्स के पास अब तो काम नहीं है, काम नहीं है तो वेतन नहीं है, वेतन नहीं है तो खाने को रहने को जगह नहीं है। लाचार होकर गरीब लोग स्टेशन पहुंचे ताकि वो अपने गांव जा सकें। विशाल ने आगे कहा, अब बांद्रा स्टेशन के बाहर एक मस्जिद है और किसी ने ऐसा शूट किया है कि देखिए मस्जिद है और लोग इकठ्ठा हुए हैं जबकि ऐसा है नहीं। उस भीड़ में लोग थे उत्तर प्रदेश के , बिहार के राजस्थान के जो हिंदू थे मुसलमान थे। उन सभी में एक ही बात समान थी कि वो गरीब थे। कृपया करके ये समझें कि हमें किस तरह गुमराह किया जा रहा है, किस तरह हमें बांटा जा रहा है और किस तरह से भारत को तोड़ा जा रहा है, प्लीज ऐसा होने मत दिजिए। जय हिंद!"

मजदूरों की भारी भीड़ इकट्ठा होने के मामले में नवी मुंबई पुलिस ने विनय दुबे नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह 18 अप्रैल को मजदूरों के बड़े विरोध प्रदर्शन की धमकी दे रहा था।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच