नई दिल्ली: दक्षिण सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'लियो' ने दो दिन में कमाई के नए रिकॉर्ड हासिल कर लिए हैं। इसके साथ फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। वहीं, फिल्म को दर्शक बहुत ही ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म में मुख्य रोल में थलापति विजय हैं। उनकी यह फिल्म पूरी तरह से एक्शन-थ्रिलर फिल्म है।
'लियो' लोकेश कानगराज के निर्देशन में बनी है। फिल्म 19 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। इसमें संजय दत्त, तृषा कृष्णन के साथ कई अन्य स्टार कलाकारों ने भी अभिनय किया है, उनके निभाएं रोल को लेकर दर्शक सराहना कर रहे हैं।
यह फिल्म तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, हिंदी सहित कई भाषाओं में रिलीज हुई है। पहले दिन की कमाई के बाद दूसरे दिन लियो ने 36 करोड़ का आंकड़ें को छुआ और इसके साथ ही फिल्म की कुल कलेक्शन 100 करोड़ हो गई है।
फिल्म भारत में ही नहीं विश्व भर में वाहवाही का पात्र बनी हुई है। वहीं व्यापार विशेषज्ञ रमेश बाला के अनुसार, 'लियो' ने उत्तरी अमेरिका में 30 लाख डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया है। इससे ही पता चलता है कि कि स तरह एक्टर विजय के द्वारा किए गए अभिनय को चारों ओर पसंद किया जा रहा है। उत्तरी अमेरिका के 616 लोकेशन पर 5 करोड़ से ज्यादा की कमाई थी। वहीं कनाडा में करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।
बताते चले कि फिल्म का लेखन भी लोकेश, राथना कुमार और धीरज वैद्या ने किया है। फिल्म में विजय, तृषा संजय दत्त, अर्जुन सरजा, मैसस्किन, सैंडी पॉवेल और गौतम मेनन ने अहम भूमिका निभाई है। जबकि, मैथ्यू थॉमस, मनसूर अली खान, प्रिया आनंद और कई दूसरे सितारें सपोर्टिंग रोल में अपनी अदाकारी करते नजर आए हैं।