लाइव न्यूज़ :

कोरोना पॉजिटिव हुए दिग्गज गायक कुमार सानू, कैंसिल किए सारे प्रोग्राम

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 16, 2020 15:53 IST

कुमार सानू अपने परिवार से बीते 9 महीने से नहीं मिले हैं और इस हफ्ते उन्हें अपने परिवार के पास जाना था जो कि उनके कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद अब वहीं हो सकेगा

Open in App
ठळक मुद्देदिग्गज बॉलीवुड एक्टर कुमार सानू कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैंकुमार सानू ने यह भी कहा था कि दिसंबर में वाइफ का बर्थडे मनाकर मुंबई लौटेंगे

बॉलीवुड के फेमस गायक कुमार सानू को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। पार्श्व गायक की टीम ने बृहस्पतिवार शाम को सोशल मीडिया पर यह खबर साझा की। कोरोना के चलते उन्हें 14 अक्टूबर को लॉस एंजेलिस जाने का अपना प्लान भी कैंसिल करना पड़ा है

सानू की टीम ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, ‘‘दुर्भाग्य से सानू दा के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, कृपया उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करें। धन्यवाद।’’ सानू लॉस एंजिलिस में 20 अक्टूबर को अपना 63 वां जन्मदिन मनाने के लिए 14 अक्टूबर को अमेरिका जाने की योजना बना रहे थे, लेकिन उनके संक्रमित पाए जाने के बाद उनकी योजना अब निरस्त हो गई है। किंग ऑफ मेलोडी के नाम से मशहूर गायक ने विभिन्न भाषाओं में हजारों गाने गाए हैं।

कुमार सानू ने यह भी कहा था कि दिसंबर में वाइफ का बर्थडे मनाकर मुंबई लौटेंगे। खबर के अनुसार बीएमसी द्वारा उस फ्लोर को सील कर दिया गया है जिसमें सानू रहा करते थे. लॉस एंजेलिस में मौजूद उनकी पत्नी सलोनी ने कहा, "अगर उन्हें ठीक लगा तो 8 नवंबर तक वह यूएस आएंग। फिलहाल वह क्वॉरंटीन हैं।

सानू के बेटे जान, "बिग बॉस 14" के प्रतियोगियों में से एक हैं, जिसकी मेजबानी सलमान खान कर रहे हैं। मुंबई में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 2,119 नये मामले सामने आए, जिससे महानगर में संक्रमितों की संख्या 2,36,721 पहुंच गई, जबकि मृतकों की संख्या 9,601 हो गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसबॉलीवुड सिंगर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसुर ज्योत्स्ना नेशनल म्यूजिक अवार्ड्स 2026 में कैलाश खेर की रूहानी परफॉर्मेंस ने जीता दर्शकों का दिल, देखें वीडियो

भारत'सुर ज्योत्सना नेशनल म्यूजिकल अवॉर्ड' का आगाज, लोकमत समूह के आयोजित कार्यक्रम में लगा दिग्गजों का तांता

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: पंचतत्व में विलीन विलीन हुईं आशा भोसले, दिग्गज गायकों ने गीतों के माध्यम से दी अंतिम संगीतमय श्रद्धांजलि

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले का पार्थिव शरीर ब्रीच कैंडी से मुंबई स्थित आवास ले जाया गया, अंतिम संस्कार होगा कल

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया