लाइव न्यूज़ :

जन्मदिन विशेष: कभी ना मिटने वाली छाप छोड़ गए विख्यात अभिनेता फ़ारूक़ शेख़, गूगल ने भी बनाया खास डूडल

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 25, 2018 11:01 IST

बेमिसाल अभियन की छाप छोड़ने वाले फ़ारूक़ शेख़ ने 27 दिसंबर 2013 को दुबई में अचानक ही दुनिया को अलविदा कह दिया

Open in App

मुंबई, 25 मार्च;  फिल्म और रंगमंच के विख्यात अभिनेता फ़ारूक़ शेख़ की आज 70वीं सालगिरह है। गूगल ने फ़ारूक़ शेख़ को समर्पित अपना डूडल बनाया है। ये डूडल आपको ठीक हिंदी सिनेमा के सत्तर और अस्सी की याद दिलाएगा। फारुख शेख का जन्म 25 दिसंबर 1948 को गुजरात में हुआ था। अगर आज वह हमारे बीच होते तो 70 साल के हो जाते। बेमिसाल अभियन की छाप छोड़ने वाले फारुख शेख ने 27 दिसंबर 2013 को दुबई में अचानक ही दुनिया को अलविदा कह दिया था। दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था। 

फ़ारूक़ शेख़ हिंदी सिनेमा के एक ऐसे अभिनेता के तौर पर पहचान बनाई, जो मुश्किल किरदारों को भी बेहद सहजता से निभा जाते थे। फ़ारूक़ शेख़ फिल्मों के ही नहीं बल्कि रंगमंच के मंझे हुए कलाकार थे। वह नाट्य संस्था 'इप्टा' में कई सालों तक सक्रिय रहे। इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा का रूख किया। शेख की पहली फिल्म 1973 में गर्म हवा रिलीज हुई थी। इसके बाद उन्होंने उमराव जान,चश्मे बद्दूर, नूरी, शतरंज के खिलाड़ी, माया मेम साब, कथा, बाजार, रंग बिरंगी जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में जान डाली। 

फ़ारूक़ शेख़ ने मुजफ्फर अली, सत्यजित रे,  ऋषिकेश मुखर्जी, केतन मेहता और सईं परांजपे जैसे कई निर्देशकों के साथ काम किया। शेख कॉलेज के दिनों में रंगमंच किया करते थे। वह इप्टा के अलावा  निर्देशक सागर सरहदी के साथ भी काम करते थे।

शायद आपको ना पता हो लेकिन बेहतरीन अदाकारा  शबाना आजमी इनकी कॉलेज मेट थी। ना सिर्फ  इन्होंने कॉलेज में साथ में पढ़ाई की है बल्कि नाटकों में साथ में काम भी करती थीं।  शेख और शबाना की जोड़ी  ने नाटक  'तुम्हारी अमृता' को काफी शोहरत दिलाई।  

फारुख शेख का ज्न्म एक खुशहाल परिवार में हुआ था। उनके पिता पिता मुस्तफा शेख मुंबई के एक प्रतिष्ठित वकील थे। मां फरीदा शेख गृहिणी। फारुख ने अपनी पढ़ाई मुंबई के सेंट मैरी स्कूल में की। जहां वे पढ़ाई के साथ कई नाटकों और खेल-कूद की गतिविधियों में भी भाग लेते थे। शेख ने हमेशा कहा है कि उनके भीतर जो संस्कार और सादगी है, वह उनके पिता मुस्तफा शेख के व्यक्तित्व की देन है। 

टॅग्स :बर्थडे स्पेशलडूडल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?