लाइव न्यूज़ :

नेटफ्लिक्स के 'बिग बैंग थ्योरी' सीरीज में माधुरी दीक्षित के बारे में किया गया आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल, भेजा गया कानूनी नोटिस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 28, 2023 07:40 IST

कानूनी नोटिस में कहा गया है कि पात्र द्वारा की गई टिप्पणी न केवल आपत्तिजनक है बल्कि मानहानिकारक भी है। नेटफ्लिक्स से उक्त एपिसोड को हटाने का अनुरोध किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे'बिग बैंग थ्योरी' के एक एपिसोड में माधुरी दीक्षित के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है।एक राजनीतिक विश्लेषक स्ट्रीमिंग कंपनी नेटफ्लिक्स को कानूनी नोटिस भेजा है।कानूनी नोटिस में कार्यक्रम के सीजन-दो के पहले एपिसोड को हटाने के लिए कहा।

दिल्लीः एक राजनीतिक विश्लेषक ने 'बिग बैंग थ्योरी' के एक एपिसोड को लेकर स्ट्रीमिंग कंपनी नेटफ्लिक्स को कानूनी नोटिस भेजा है, जिसमें सिने अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के बारे में “आपत्तिजनक शब्दों” के इस्तेमाल का दावा किया गया है।

राजनीतिक विश्लेषक मिथुन विजय कुमार ने कानूनी नोटिस में कार्यक्रम के सीजन-दो के पहले एपिसोड को हटाने के लिए कहा है, जिसमें कुणाल नैयर द्वारा निभाए गए राज कुथरापल्ली के चरित्र और शेल्डन कूपर की भूमिका निभाने वाले जिम पार्सन्स ने ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित की तुलना की थी।

कानूनी नोटिस में, कुमार ने कहा कि पात्र द्वारा की गई टिप्पणी न केवल आपत्तिजनक है बल्कि मानहानिकारक भी है। उन्होंने नेटफ्लिक्स से उक्त एपिसोड को हटाने का अनुरोध किया। ऐसा नहीं करने पर उन्होंने महिलाओं के खिलाफ भेदभाव को बढ़ावा देने के लिए कानूनी कार्रवाई का सामना करने की बात कही। कानूनी नोटिस मुंबई में नेटफ्लिक्स के कार्यालय में भेजा गया है। इस मामले पर प्रतिक्रिया के लिए नेटफ्लिक्स से संपर्क नहीं हो पाया। 

टॅग्स :माधुरी दीक्षितनेटफ्लिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीNetflix पर धमाल मचा रही ये Spy Thriller, 2 महीने से टॉप 10 में बरकरार

बॉलीवुड चुस्की24 घंटे में OTT पर नंबर 1 बनी 'Made In Korea', Netflix पर War Machine को छोड़ा पीछे

बॉलीवुड चुस्कीइस हफ्ते OTT पर क्या देखें? Aspirants 3, One Piece 2 समेत 7 नई फिल्में और वेब सीरीज

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद वापसी, OTT डेब्यू, ‘अब होगा हिसाब’?, निर्मित कौर अहलूवालिया ने कहा-सेट पर वापस आना

बॉलीवुड चुस्कीGhooskhor Pandat Controversy: मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज विवादों में फंसी, सीएम योगी ने दिए FIR दर्ज करने के निर्देश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?