लाइव न्यूज़ :

LBW: कल से मास्क टीवी ओटीटी पर एलबीडब्ल्यू, क्रिकेट विश्वकप के दौरान डबल डोज, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 26, 2023 16:31 IST

LBW: मानसी भट्ट ने बताया कि मास्क टीवी पर इसी क्रिकेट सीजन के बीच कल यानी 27 अक्टूबर से एलबीडब्ल्यू की स्ट्रीमिंग होने जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देक्या यह लव बिफोर वेडिंग है या लेग बिफोर विकेट।इसबार इनकी भूमिका बदली हुई सी है।चिरंजीवी भट्ट और अंजू भट्ट ने अबकी बार एलबीडब्ल्यू के रूप में वेबसीरीज का निर्माण किया है ।

LBW: पूरे भारतवर्ष मे क्रिकेट को एक धर्म की तरह पूजा जाता है और वो भी तब जब इस देश मे क्रिकेट विश्वकप का आयोजन हो रहा हो उस समय तो क्रिकेट की दीवानगी के बारे में सिर्फ अंदाज़ा ही लगाया जा सकता है। अब ऐसी ही क्रिकेट की दीवानगी के बीच में यदि कोई फ़िल्म/वेबसीरीज ऐसी आए।

जिसका टाइटल ही उसको टच करता हुआ लगे तो स्वाभाविक रूप से इस वेब सीरीज के प्रति भी लोगों का ध्यान बरबस ही खींचा चला आएगा। मास्क टीवी ओटीटी की चैनल प्रोड्यूसर मानसी भट्ट ने बताया कि मास्क टीवी पर इसी क्रिकेट सीजन के बीच कल यानी 27 अक्टूबर से एलबीडब्ल्यू की स्ट्रीमिंग होने जा रही है।

इस सीरीज के बारे में कहा जा रहा है कि टाइटल भले ही हो क्रिकेट से सम्बंधित है लेकिन इसकी असल मीनिंग कुछ और ही है। इसे लव बिफोर वेडिंग कहा जा रहा है। अब तो यह इसकी स्ट्रीमिंग के बाद ही दर्शक असलियत से रूबरू होंगे कि वास्तविकता क्या है। क्या यह लव बिफोर वेडिंग है या लेग बिफोर विकेट।

बतौर निर्माता अपने कई  प्रोजेक्ट्स से चिरंजीवी भट्ट ने इस मनोरंजन जगत में एक नई प्रकार की क्रांति छेड़ दिया है । उन्होंने मनोरंजन के हर जॉनर जैसे कि एक्शन, ड्रामा, सस्पेंस, हॉरर, कॉमेडी व सामाजिक मुद्दे पर फिल्में/वेबसिरिज बनाकर मास्क टीवी ओ टी टी प्लेटफ़ॉर्म को हरफनमौला के रूप में मनोरंजन के प्रस्तुत करने वाला प्लेटफॉर्म बना दिया है।

चिरंजीवी भट्ट के साथ सन 1994 से लेकर 2008 तक मनोरंजन के क्षेत्र में अभिनय , गायकी, लेखन के रूप में निरंतर सक्रिय रही अंजू भट्ट भी आजकल निर्मात्री के रूप में काफी सक्रिय रूप से नज़र आ रही हैं। उन्होंने चिरंजीवी भट्ट के साथ मिलकर अनेकों वेबसीरीज/फिल्मों के निर्माण में काफी सहयोग किया है, लेकिन इसबार इनकी भूमिका बदली हुई सी है।

पहले जहाँ ये पर्दे के सामने भी अभिनय करते नज़र आ जाती थीं अब केवल निर्मात्री के रूप में पर्दे के पीछे ही नज़र आ रही हैं। मास्क टीवी ओटीटी के ओरिजिनल सीरीज के तहत आजकल बहुत सारे प्रोजेक्ट्स बना रहा है इसी ओरिजनल सीरीज के रूप में निर्माता चिरंजीवी भट्ट और अंजू भट्ट ने अबकी बार एलबीडब्ल्यू के रूप में वेबसीरीज का निर्माण किया है ।

मास्क टीवी पर 27 अक्टूबर से स्ट्रीम होने जा रहे वेबसीरीज एलबीडब्ल्यू के निर्देशक हैं ऋषील जोशी। एलबीडब्ल्यू एक कॉमेडी आधारित वेबसिरिज है जिसमे रिश्तों की मर्यादा और बुनियाद को हास्य के रूप में ऋषील जोशी ने परोसा है। इनके इस प्रयास को अंजू भट्ट और चिरंजीवी भट्ट से काफी सराहना और प्रोत्साहन भी मिला हुआ है।

जिससे इन्होंने प्रोजेक्ट को काफी मनोरंजक बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। इस एलबीडब्ल्यू के कलाकारों में ख़ुशी शाह, रागी जानी,भरत चावड़ा, चेतन दहिया, पौरवी जोशी,सोनाली लेसे देसाई और एकता बचवानी जैसे प्रतिभाशाली और समर्पित कलाकारों का अभिनय दिखाई देगा। जानकारी पीआरओ संजय भूषण पटियाला ने दिया है। अब कल से यह देखना दिलचस्प होगा कि वर्ल्डकप के खुमार के बीच यह एलबीडब्ल्यू कितनी मात्रा में दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर पाती है।

टॅग्स :फिल्ममूवी पोस्टर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

क्राइम अलर्ट'धुरंधर 2' देखने पहुंची महिला के साथ छेड़छाड़, थिएटर में ही लोगों ने कर दी आरोपी की धुनाई; VIDEO वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल