लाइव न्यूज़ :

Lata Mangeshkar: तिरंगे में लिपटकर आख‍िरी सफर पर लता मंगेशकर, सड़कों पर उमड़ पड़े लोग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 6, 2022 17:47 IST

Lata Mangeshkar Passes Away: लता मंगेशकर के निधन को एक युग का अंत बताते हुए भारतीय संगीत उद्योग ने रविवार को कहा कि उनकी यादें और उनके गाए गीत अमर हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया।लता मंगेशकर का करियर बहुत कम उम्र में शुरू हो गया था।

Lata Mangeshkar Passes Away: तिरंगे में लिपटी गायिका लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर को एक ट्रक से अंतिम संस्कार के लिए रविवार शाम दक्षिण मुंबई में उनके आवास से दादर के शिवाजी पार्क में ले जाया गया। सुर साम्राज्ञी जब अपनी अंतिम यात्रा पर निकलीं तो बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उमड़ पड़े और काफिला आगे बढ़ता गया।

लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीमुंबई पहुंच गये हैं। पूरे राजकीय सम्मान के साथ शाम के करीब 6:30 लता मंगेशकर को अंतिम विदाई दी जाएगी।  पुलिस और सेना ने मंगेशकर को औपचारिक सलामी दी और एक बैंड ने राष्ट्रगान बजाया। इसके बाद मंगेशकर के पार्थिव शरीर को फूलों से सजे ट्रक में रखा गया और उसमें गायिका की एक विशाल तस्वीर भी रखी गई।

ट्रक में पार्थिव शरीर के साथ मंगेशकर की बहन और नामी गायिका आशा भोसले सहित उनके परिवार के कुछ सदस्य थे। इस मौके पर महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे भी मौजूद थे। सेना, पुलिस जीप की सुरक्षा में ट्रक हाजी अली जंक्शन, वर्ली नाका, पोद्दार अस्पताल चौक, पुराना पासपोर्ट कार्यालय, सिद्धिविनायक मंदिर, कैडल रोड से होकर गुजरेगा।

 बाद में दादर के शिवाजी पार्क में पहुंचेगा, जहां गायिका का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा। मंगेशकर का रविवार सुबह मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गईं थीं और उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। महाराष्ट्र सरकार ने सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर के सम्मान में सोमवार को सार्वजनिक अवकाश और एक दिन के शोक की घोषणा की।

मंगेशकर (92) का रविवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने रविवार को जारी बयान में एक दिन के शोक और सार्वजनिक अवकाश की जानकारी दी।

इससे पहले, केंद्र सरकार ने महान गायिका के सम्मान में दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा की थी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पूरे भारत में छह फरवरी से सात फरवरी तक राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और इस दौरान मनोरंजन का कोई कार्यक्रम नहीं होगा।

टॅग्स :लता मंगेशकरमुंबईनरेंद्र मोदीउद्धव ठाकरे सरकारआशा भोसले
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?