लाइव न्यूज़ :

Lalbazaar Teaser Launch: अजय देवगन ने किया डिजिटल डेब्यू, रोमांच और थ्रिलर से भरपूर है लालबाजार का टीजर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 14, 2020 11:09 IST

बड़े पर्दे के बाद अजय देवगन अब बहुत जल्द ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर डेब्यू कर रहे हैं। उनकी वेब सीरीज लालबाजार का टीजर लॉन्च हुआ है

Open in App
ठळक मुद्देलालबाजार 15 जून को रिलीज होने वाली हैलालबाजार एक पुलिस क्राइम थ्रिलर है

अजय देवगन अपनी नायाब एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। एक्टर एक से एक नायाब फिल्मों में काम कर चुके हैं। अब अजय डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं। अजय देवगन ने पुलिस क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज 'लालबाजार' का टीजर लॉन्च किया है। बेवसीरीज का पोस्टर लॉन्च करने के बाद उन्होंने लालबाजार का टीजर सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

बेवसीरीज की थीम कोलकाता पर आधारित है। लालबाजार में कौशिक सेन, सब्यासाची चक्रवर्ती और सुरासेनी मैत्रा लीड रोल में हैं, सीरीज 19 जून को जी5 पर रिलीज होगी। टीजर बहुत अट्रेक्ट करने वाला है।

 अजय देवगन ने टीजर शेयर करते हुए लिखा है कि कारोबार चाहे मुजरिमों का हो, लेकिन सिक्का और इंसाफ लालबाजार पुलिस का ही होगा। उन्होंने ZEE5 के पोस्ट को भी कोट किया है, जिसमें कहा गया है, यहां बेलगाम मुजरिम चलाते है मौत का करोबार। जिन्हें बेखौफ पुलिस लाएगी घुटनों पर। लालबाजार पुलिस आ रही है 19 जून। हो जा तैयार!

कैसा ही टीजर

लालबाजार समाज की बुराइयों और अच्छाइयों को पेश करता है। टीजर में गलियों में होते अपराध को दिखाया गया है। टीजर में अजय देवगन की आवाज सुनाई देती है। वह कहते हैं कि ज़िंदगी ऐसी कुत्ती चीज है जिसने इन्सान की भेड़िया बनाया। उस भेडिये ने शहर को बदला ऐसी जगह में। जहां जुर्म ही सबसे बड़ा धंधा है पर सिक्का यहा सिर्फ कानून का चलता है। यहां बेलगाम मुजरिम चलाते हैं मौत के कारोबार। जिन्हें बेखौफ पुलिस लाएगी घुटनों पे। जिसका नाम है लालबाजार।

इस टीजर ने फैंस का ध्यान खींचा है। फैंस को टीजर काफी पसंद आया है। अभी ये पता नहीं लग पाया है कि अजय वेबसीरीज में एक्टिंग करते नजर आएंगे कि नहीं। इसके लिए फैंस को 19 जून का इंतजार करना होगा।

टॅग्स :अजय देवगनवेब सीरीज
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीNetflix पर धमाल मचा रही ये Spy Thriller, 2 महीने से टॉप 10 में बरकरार

बॉलीवुड चुस्की24 घंटे में OTT पर नंबर 1 बनी 'Made In Korea', Netflix पर War Machine को छोड़ा पीछे

बॉलीवुड चुस्कीइस हफ्ते OTT पर क्या देखें? Aspirants 3, One Piece 2 समेत 7 नई फिल्में और वेब सीरीज

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीZEE5 पर आएगी डरावनी थ्रिलर डालिंब, फर्स्ट लुक में दिखी रहस्य और भावनाओं की झलक

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?