लाइव न्यूज़ :

फेस्टिवल के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली 'लाल सिंह चड्ढा' और 'रक्षाबंधन', 5 दिनों में किया बस इतने करोड़ का बिजनेस

By रुस्तम राणा | Updated: August 16, 2022 15:34 IST

दोनों ही फिल्में 11 अगस्त को रिलीज रिलीज हुई थीं। इस बीच राखी और 15 अगस्त जैसे बड़े फेस्टिवल पड़े लेकिन फिर भी इन फिल्मों की कमाई बेहद कमजोर रही।

Open in App
ठळक मुद्देलाल सिंह चड्ढा ने पांच दिनों में केवल 45.83 करोड़ रुपये की कमाई कीआमिर की पिछली फ्लॉप फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' ने 5 दिनों में कमाए थे 50.75 करोड़बीते पांच दिनों में अक्षय कुमार की रक्षाबंधन ने कुल 34.47 करोड़ कमाए

मुंबई: आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' और अक्षय कुमार की 'रक्षाबंधन' ने बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक प्रदर्शन किया है। दोनों ही फिल्में 11 अगस्त को रिलीज हुई थीं। इस बीच राखी और 15 अगस्त जैसे बड़े फेस्टिवल पड़े लेकिन फिर भी इन फिल्मों की कमाई बेहद कमजोर रही। आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा की बात करें तो फिल्म ने इन पांच दिनों में केवल 45.83 करोड़ रुपये की कमाई की है। 

एक तरह से दर्शकों ने बॉयकॉट को गंभीरता से लेते हुए फिल्म को अस्वीकार कर दिया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक लाल सिंह चड्ढा की कमाई आमिर की पिछली फ्लॉप फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' से पिछड़ गई। इस फिल्म ने पांच दिनों कम से कम 50. 75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। गुरुवार को फिल्म ने 11.70 करोड़ (रक्षाबंधन), शुक्रवार 7.26 को करोड़, शनिवार को 9 करोड़, रविवार को 10 करोड़, सोमवार को 7.87 करोड़ (स्वतंत्रता दिवस) कमाए। 

वहीं अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षाबंधन' का और बुरा हाल रहा। पांच दिनों में ऐसा कोई भी दिन नहीं रहा जिसमें फिल्म ने डबल डिजिट को पार किया हो। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रेंग रही है। बीते पांच दिनों का फिल्म का कलेक्शन देखें तो फिल्म ने गुरुवार को 8.20 करोड़, शुक्रवार को 6.40 करोड़, शनिवार को 6.51 करोड़, रविवार को 7.05 करोड़ और सोमवार को 6.31 करोड़ के साथ कुल 34.47 करोड़ कमाए हैं। 

दोनों ही फिल्मों को रिलीजिंग के पहले से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बॉयकॉट का सामना करना पड़ रहा है, जिसका असर फिल्म की कमाई पर आप देख सकते हैं। अक्षय कुमार ने तो यह तक बयान दे डाला कि बॉयकॉट कल्चर से देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचता है।   

टॅग्स :आमिर खानअक्षय कुमारबॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Box Office: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पहले वीकेंड पर ₹558.45 करोड़!

बॉलीवुड चुस्कीबॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान, 3 दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई से सब हैरान

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 में छुपे हैं इतने बड़े सरप्राइज! ये नए किरदार देख दिमाग घूम जाएगा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल