लाइव न्यूज़ :

Laal Kaptaan Trailer:जबदस्त डायलॉग से भरा 'लाल कप्तान' का ट्रेलर हुआ रिलीज, सैफ अली के अंदाज को देख चौंक जाएंगे आप

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 24, 2019 12:25 IST

आनंद एल राय ने फिल्म 'लाल कप्तान' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। सैफ अली खान स्टारर इस फिल्म का ट्रेलर अलग अलग हिस्सों में रिलीज किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देआनंद एल राय एक बार फिर से एक नई फिल्म लाल कप्तान लेकर आ गए हैं। सैफ अली की फिल्म लाल कप्तान का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

आनंद एल राय  एक बार फिर से एक नई फिल्म लाल कप्तान लेकर आ गए हैं। सैफ अली की फिल्म लाल कप्तान का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर का फैंस को बेसब्री से इंतजार था, जो अब खत्म हो गया है। फिल्म 18 अक्टूबर को रिलीज होगी।

कैसा है ट्रेलर

1.22 सेकेंड के ट्रेलर के पहले भाग को पेश किया गया है। ट्रेलर की शुरूआत सैफ अली खान की आवाज से होती है।जिसमें सैफ दमदार डायलॉग बोलते हुए नजर आ रहे हैं। वो कहते हैं - कि आदमी के पैदा होते ही काल अपने भैंसे पर चल पड़ता है उसे लेने और आदमी की जिंदगी उतनी जितना काल को उस भैंस तक जाने में लगा...फिल्म के इस ट्रेलर में सैफ अली खान समुद्री लुटेरे के लुक में नजर आ रहे हैं। सैफ के इस लुक को देखकर आपको कप्तान जैक स्पैरो  की याद जरूर आएगी। बैकग्राउंड में सोनाक्षी सिन्हा की आवाज भी आपको अपनी तरफ खींचेगी। सोनाक्षी आवाज में भी जबरदस्त डायलॉग सजा है।

सैफ का लुक

एक सीन में आप देखेंगे कि किस तरह से सैफ घोड़े पर बैठे नजर आ रहे हैं और वह किसी शव को घटीटते नजर आ रहे हैं।नागा साधु के अवतार में सैफ का लुक और कत्ल करने वाला सीन भी कम भयानक नहीं लगता है। 

इ्स फिल्म में सैफ अली खान के अलावा मानव विज, जोया हुसैन, दीपक डोबरियाल और सिमोन सिंह भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। जबकि ट्रेलर में सोनाक्षी सिन्हा की आवाज भी सुनी जा सकती है। खबर है कि सोनाक्षी फिल्म में कैमियो निभा रही हैं।

टॅग्स :लाल कप्तानसैफ अली खानसोनाक्षी सिन्हा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीJatadhara: सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू की फिल्म 'जटाधारा' 7 नवंबर को रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीSupreme Court order dogs: हम कितने भावशून्य हो गए, हर दिन निराशाजनक?, सुप्रीम कोर्ट निर्देश को लेकर वीर दास, जाह्नवी कपूर, वरुण धवन, वरुण ग्रोवर और सोनाक्षी सिन्हा दी प्रतिक्रिया

बॉलीवुड चुस्कीPHOTOS: बीच पर करीना कपूर का हॉट अंदाज, 44 की उम्र में बेबो का ग्लैमरस लुक वायरल, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीNikita Roy Review: अंधकार, आस्था और सच की टक्कर में महिला पत्रकार की जंग?, सोनाक्षी की दमदार एक्टिंग से चमकी फिल्म 

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?