लाइव न्यूज़ :

सैफ अली खान की 'लाल कप्तान' का जबरदस्त टीजर हुआ रिलीज, एक्टर ने कहा-हर काम का अपना रावण, हर राम का अपना दशहरा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 16, 2019 13:07 IST

'लाल कप्तान' अक्तूबर में दशहरे पर रिलीज हो रही है और इसके पहले टीजर में चेहरे पर राख मलते सैफ को देखकर जबरदस्त फीलिंग आ रही है।

Open in App

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान का आज जन्मदिन है। सैफ का आज 49वां जन्मदिन है। इस साल सैफ दो जबरदस्त फिल्मों में नजर आने वाले हैं। एक जवानी जानेमन दूसरी लाल कप्तान। ऐसे में सैफ को लाल कप्तान के मकर्स ने बड़ा तोहफा दिया है। लाल कप्तान का शुक्रवार को फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है।

 लाल कप्तान में सैफ एक नागा साधु के रोल में नजर आने वाले हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर पेश किया गया है जिसमें केवल सैफ अली खान ही नजर आ रहे हैं। ये टीजर 36 सेकेंड का है। जिसमें सैफ अपने चेहरे पर भस्म लगाते नजर आ रहे हैं।  सैफ का लुक काफी दमदार लग रहा है। वहीं सैफ अपनी दमदार आवाज में कहते हैं कि हर काम का अपना रावण, हर राम का अपना दशहरा। लाल कप्तान  का निर्देशन नवदीप सिंह ने किया है। इरोस इंटरनेशल और कलर येलो प्रोडक्शंस फिल्म के निर्माता हैं।

 टीजर के साथ फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया गया है। फिल्म 11 अक्टूबर को पर्दे पर रिलीज होगी। इस फिल्म की  भिड़ंत प्रियंका चोपड़ा की फिल्म द स्काई इज पिंक से होगी। सैफ अली खान की बात करें तो वह इन दिनों अपनी वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स 2 के कारण फैंस के बीच छाए हुए हैं। 

टॅग्स :सैफ अली खानलाल कप्तान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीPHOTOS: बीच पर करीना कपूर का हॉट अंदाज, 44 की उम्र में बेबो का ग्लैमरस लुक वायरल, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीकरिश्मा कपूर के EX-हसबैंड का निधन, बहन के घर पहुंचीं करीना कपूर, सैफ भी मौजूद

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई कोर्टः प्रवासी भारतीय व्यवसायी इकबाल मीर शर्मा को सैफ अली खान धमकाया और मुक्का मारकर नाक की हड्डी तोड़ी?, मलाइका अरोड़ा के खिलाफ जमानती वारंट जारी

भारतSaif Ali Khan Attack Case: ‘वास्तव में हमला हुआ था या नाटक कर रहे थे’?, सैफ अली खान पर हमला को लेकर मंत्री नितेश राणे ने उठाए सवाल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?