लाइव न्यूज़ :

सुसाइड से पहले कुशल पंजाबी ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी ये तस्वीरें, आपको कर देंगी इमोशनल

By ज्ञानेश चौहान | Updated: December 28, 2019 12:12 IST

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुशल पंजाबी ड‍िप्रेशन में थे। उन्होंने सुसाइड से पहले एक डेढ़ पन्नों का लेटर लिखा था जो कि तलाश के दौरान पुलिस को मिला। इस लेटर में उन्होंने लिखा कि उनकी मौत का जिम्मेदार कोई भी नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देकुशल पंजाबी काल, लक्ष्य और सलाम-ए-इश्क जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।कुशल अपने बेटे से बेहद प्यार करते थे।

बॉलीवुड और टीवी एक्‍टर कुशल पंजाबी ने शुक्रवार को फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। उनकी अचानक हुई इस मौत से पूरा टीवी जगत और फैन्‍स सदमे में हैं। लेकिन जब हमने उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर डाली तो देखा कि वे अपनी लाइफ में बेहद खुश थे। अपने बेटे से खूब प्यार करते थे। साथ ही अपनी फिटनेस को लेकर काफी एक्टिव रहते थे।

इन फोटोज और वीडियोज को देखकर ये बिल्कुल भी अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है कि इतना फिट और हैप्पी एक्टर सुसाइड भी कर सकता है। कुशल ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल और डांसर के तौर पर की थी। उन्होंने काल, लक्ष्य और सलाम-ए-इश्क जैसी बड़ी फिल्मों में काम किया।

कुशल ने यूरोपीय मूल की ऑड्रे डल्‍हन से नबंवर 2015 में फ्रंस के बीच पर भारतीय रीति-र‍िवाजों से शादी की थी। दोनों ने यहां पर शानदार फोटोशूट भी करवाया था। दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खुश थे। उनका एक बेटा भी हुआ जिसका नाम कियान है। कुशल अपने बेटे के साथ काफी खुश थे। उनके पेरेट्स के अलावा एक बहन भी है, वे अपने परिवार के बेहद करीब थे और इंस्टाग्राम पर अक्‍सर सभी की तस्‍वीरें पोस्‍ट करते थे। लेकिन हालातों के आगे किशन पंजाबी मजबूर हो गए और उन्होंने सुसाइड कर लिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुशल पंजाबी ड‍िप्रेशन में थे। उन्होंने सुसाइड से पहले एक डेढ़ पन्नों का लेटर लिखा था जो कि तलाश के दौरान पुलिस को मिला। इस लेटर में उन्होंने लिखा कि उनकी मौत का जिम्मेदार कोई भी नहीं है।

वहीं कुशल ने अपनी प्रॉपर्टी के बंटवारे का भी जिक्र इस लेटर में किया। उन्होंने आधी प्रॉपर्टी माता-पिता और बहन के नाम की है और बाकी आधी प्रॉपर्टी बेटे के नाम। लेकिन प्रॉपर्टी के बंटवारे में कहीं भी उनकी वाइफ ऑड्रे डल्‍हन का नाम नहीं है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुशल आर्थिक तंगी झेल रहे थे, उनके पास काम नहीं था। इसलिए प्रोफेशनल लाइफ की परेशानियां उनकी पर्सनल लाइफ पर भी इफेक्ट डाल रही थी। शायद इसी वजह से उन्होंने सुसाइड कर लिया।

टॅग्स :कुशल पंजाबीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल