लाइव न्यूज़ :

भक्तों की नौकरी गई देश हित में, कपड़े उतर गए देशहित में, बोले अभिनेता- मोदीजी आप अंग्रेजों से भी आगे निकल गए

By अनिल शर्मा | Updated: September 14, 2021 16:16 IST

कमाल आर खान ने कहा कि पीएम मोदी पुराने वक्त की जमींदारी वाले फॉर्मूले पर ही चल रहे जिसमें गरीब मजदूरों को शिक्षा से दूर रखा जाता था, उन्हें पढ़ने नहीं दिया जाता था ताकि लोग अनपढ़ रहें और उनके खेतों में काम करते रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहंगाई, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को लेकर अभिनेता कमाल आर खान ने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला हैकेआरके ने आगे लिखा- कमाल करते हो मोदी जी! आपकी चालें तो अंग्रेजों से भी आगे निकल गई!

महंगाई, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को लेकर अभिनेता कमाल आर खान यानी केआरके ने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। केआरके ने इस बाबत दो ट्वीट किए जिसमें उन्होंने पीएम को अंग्रेजों से भी चाल में आगे निकल जाने की बात कही है।

कमाल आर खान ने कहा कि पीएम मोदी पुराने वक्त की जमींदारी वाले फॉर्मूले पर ही चल रहे जिसमें गरीब मजदूरों को शिक्षा से दूर रखा जाता था, उन्हें पढ़ने नहीं दिया जाता था ताकि लोग अनपढ़ रहें और उनके खेतों में काम करते रहे हैं।

केआरके ने अपने ट्वीट में लिखा- पुराने वक़्त में जमींदार गरीबों को पढ़ाई नहीं करने देते थे, ताकि लोग अनपढ़ रहें और उनके लिए खेतों में काम करते रहें! साहब भी ठीक उसी  फॉर्मूले पर काम कर रहे हैं! ताकि लो अनपढ़ बने रहें और वह उनके दिमाग पर महेशा के लिए शासन करते रहें। 

इसी के साथ केआरके ने एक और ट्वीट किया और पीएम मोदी पर निशाना साधा। केआरके ने लिखा- भक्तों की नौकरी गई देश हित में! भक्तों के कपड़े उतर गए देश हित में! भक्त बेचारे फकीर हो गए देश हित में! भक्त बेचारे समोसे और चाय बेच रहे हैं देश हित में! अब पेगासस जासूस भी देश हित में! केआरके ने आगे लिखा- कमाल करते हो मोदी जी! आपकी चालें तो अंग्रेजों से भी आगे निकल गई!

इससे पहले भी केआरके ने मोदी की अगुवाई वाली सरकार में बेरोजागरी की बात करते हुए लिखा था- एक वक्त था जब देश में कारखाने, कम्पनियां खुलती थीं! आज चाय के ठेले, सब्जी के ठेले, पकोड़े के ठेले, लगाने की होड़ लगी है! रोड पर जिधर नजर जाएगी, ठेले ही ठेले दिखेंगे! देश जबर्दस्त तरक्की कर रहा है!

टॅग्स :कमाल आर खानमोदीमोदी भक्तमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?