लाइव न्यूज़ :

जहां बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर बनना चाहते थे आज गोमूत्र पीकर..., अभिनेता ने बीजेपी पर कसा तंज

By अनिल शर्मा | Updated: September 6, 2021 14:36 IST

इस बीच बॉलीवुड अभिनेता कमाल राशिद खान उर्फ केआरके ने गोमूत्र और गाय को लेकर मौजूदा राजनीति पर तंज कसा है। कमाल राशिद ने कहा कि पहले के बच्चे डॉक्टर और इंजीनियर बनना चाहते थे लेकिन अब वे गोमूत्र पीकर सेहत बनाने में लगे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देकेआरके ने बीजेपी पर गोमूत्र को लेकर तंज कसा हैकहा, 7 साल पहले बच्चे इंजीनियर बनना चाहते थे, आज गोमूत्र पीकर सेहत बना रहे हैं

इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने और गाय द्वारा ऑक्सीजन छोड़ने और ऑक्सीजन ही लेने की टिप्पणी के बाद गाय एक बार फिर राजनीति के केंद्र में आ चुकी है। वहीं बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ने इस बहाने गोमूत्र को हाई एंटीबायोटिक बताते हुए कहा कि इसके इस्तेमाल से कई संक्रमित बीमारियां गायब हो जाती हैं।

इस बीच बॉलीवुड अभिनेता कमाल राशिद खान उर्फ केआरके ने गोमूत्र और गाय को लेकर मौजूदा राजनीति पर तंज कसा है। कमाल राशिद ने कहा कि पहले के बच्चे डॉक्टर और इंजीनियर बनना चाहते थे लेकिन अब वे गोमूत्र पीकर सेहत बनाने में लगे हैं। 

केआरके ने ट्वीय में लिखा- जहां 7 साल पहले बच्चे डॉक्टर और इंजीनियर बनना चाहते थे! आज वहीं पर बच्चे गोमूत्र पीकर सेहत बनाने पर लगे हैं! क्या जबरदस्त खेल खेला है साहेब ने, कि हिन्दुस्तान को सीधा प्राचीन काल में ले गए!

गौरतलब है कि केआरके सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक मसलों पर टिप्पणी करते रहते हैं। हालांकि कई बार इसको लेकर वे मुश्किलों में भी आ जाते हैं। हाल ही में उनपर मनोज बाजपेयी ने मानहानि का केस किया है।

इसके साथ ही केआरके ने अपने एक और ट्वीट में बीजेपी पर हमला बोला। कमाल आर. खान ने लिखा- भाजपा वाले कह रहे है, कि देश में भाजपा की हवा चल रही है! और प्रदूषण विभाग कहता है, देश की हवा जहरीली हो गई है! मुझे तो लगता है कि दोनो ही सही कह रहे हैं!

टॅग्स :कमाल आर खानBJPबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल