लाइव न्यूज़ :

Kota Factory Season 2: फिर से कोटा में लगने वाली है जीतू भैया की मजेदार क्लास, इस दिन नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रहा कोटा फैक्ट्री का दूसरा सीजन

By अनिल शर्मा | Updated: August 30, 2021 15:51 IST

कोटा फैक्ट्री का पहला सीजन टीवीएफ ( द वायरल फीवर) पर स्ट्रीम हुआ था। इस बार यह नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इसका पहला सीजन भी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देनेटफ्लिक्स पर वेब सीरीज ‘कोटा फैक्ट्री’ का दूसरा सीजन 24 सितंबर से प्रसारित होने वाला हैइस बार भी वैभव और जीतू भैया के अलावा उदय, शिवांगी और मीना नजर आने वाले हैं

मुंबईः कोटा में एक बार फिर से जीतू भैया की क्लास लगने वाली है। जी हां, कोटा फैक्ट्री के दूसरे सीजन के स्ट्रीमिंग की तारीख का खुलासा कर दिया गया है। जीतू भैया इस बार नए तरीके से एस्पिरेंट्स को ज्ञान देते नजर आएंगे। इस बार जीतू भैया एस्पिरेंट्स को ज्ञान देते हुए कहते हैं कि- ये सपना-वपना बोलना छोड़ो एम (उद्देश्य) देखना शुरू करो। सपने देखे जाते हैं, एम अचीव किए जाते हैं।

कोटा फैक्ट्री का पहला सीजन टीवीएफ ( द वायरल फीवर) पर स्ट्रीम हुआ था। इस बार यह नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इसका पहला सीजन भी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है। कोटा फैक्ट्री वेब सीरीज ‘देश की पहली ऐसी वेब सीरीज है जो ब्लैक एंड व्हाइट में शूट की गई। इस बार भी इसे ब्लैक एंड व्हाइट ही रखा गया है।

ये कहानी है राजस्थान के कोटा शहर में रहने वाले छात्रों, वहां के लोगों और वहां की कोचिंग इंडस्ट्री की। कोटा में देश दुनिया के लाखों बच्चे हर साल इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने के लिए आते। इसी में से एक नाम होता है वैभव जो इंजीनियरिंग की तैयारी के लिए  झारखंड से कोटा पहुंचता है। जीतू भैया बने जितेंद्र कुमार सीरीज में इंजीनियरिंग के छात्रों को फिजिक्स पढ़ाते हैं। 

जीतू भैया इस बार एस्पिरेंट्स को ज्ञान देते हुए कहते हैं कि- सपना देखना छोड़ो, लक्ष्य पर फोकस करो। सपने देखे जाते हैं, एम अचीव किए जाते हैं। वहीं वैभव को भी कोचिंग और आईटी की दुनियादारी समझ आने लगी है। वह कहता है- लेट हैं पर अकेला नहीं, आईटी क्रेक करेंगे। 

नेटफ्लिक्स पर वेब सीरीज ‘कोटा फैक्ट्री’ का दूसरा सीजन 24 सितंबर से प्रसारित होने वाला है। पहले सीजन के किरदारों में वैभव और जीतू भैया के अलावा उदय, शिवांगी और मीना इस बार भी नजर आने वाले हैं। 

 

टॅग्स :Jitendra Kumarbollywood newsKota
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव