लाइव न्यूज़ :

कोएना मित्रा को नहीं पसंद आया उनके गाने 'साकी-साकी' का रीमेक, नोरा फतेही से लगाई इज्जत बचाने की गुहार

By मेघना वर्मा | Updated: July 14, 2019 14:43 IST

बाटला हाउस फिल्म की बात करें तो इस फिल्म को निखिल अडवानी डायरेक्टर कर रहे हैं। ये फिल्म बड़े पर्दे पर 15 अगस्त को रिलीज होगी।

Open in App

जॉन एब्राहम जल्द ही फिल्म बाटला हाउस में दिखाई देने वाले हैं फिल्म का टीजर हो या ट्रेलर लोगों ने इसे खूब पसंद किया है। वहीं रविवार को फिल्म के पहले गाने का टीजर भी लॉन्च किया गया है। ये गाना संजय दत्त की फिल्म मुसाफिर से लिया गया है। पुरानी साकी-साकी गाने को  कोएना मित्रा पर कास्ट किया गया है जबकि नए गाने पर नोरा फतेही अपना जलवा बिखेरते दिखेंगी। 

गाने का टीजर आने के बाद कोएना मित्रा ने ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि उन्हें ये गाना बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। ट्वीट करके कोएना ने लिखा, ' फिल्म मुसाफिर के मेरे गाने साकी-साकी को दोबारा बनाया गया है। सुनिधि, सुखविंदर, विशाल, शेखर का कॉम्बिनेशन जबरदस्त था। मुझे नया वर्जन बिल्कुल पसंद नहीं आया, ये खराब है। मेरे गाने से कई बड़े गानों को मात दी गई थी। क्यों बाटला हाउस क्यों, नोरा बढ़िया हैं, उम्मीद है कि वो हमारी इज्जत बचा लेंगी।'

कोएना मित्रा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। सामाजिक मुद्दा हो या राजनीतिक वो अपने विचार जरूर रखती हैं। अक्सर उन्हें ट्रोलर्स के गुस्से का सामना भी करना पड़ता है। वहीं नोरा फतेही की बात करें तो वो अपने गाने दिलबर-दिलबर से फेमस हुई थीं। 

 

बाटला हाउस फिल्म की बात करें तो इस फिल्म को निखिल अडवानी डायरेक्टर कर रहे हैं। ये फिल्म बड़े पर्दे पर 15 अगस्त को रिलीज होगी। वहीं इस दिन बड़े पर्दे पर अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल और बाहुबली प्रभास की फिल्म साहो भी रिलीज होने जा रही है। अब देखना होगा कि ये किस फिल्म को किस फिल्म से नकसान हो सकता है। 

टॅग्स :जॉन अब्राहमनोरा फतेही
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीनोरा फतेही की कार हुई हादसे का शिकार, एक्सीडेंट को याद करके सहमी एक्ट्रेस

बॉलीवुड चुस्कीदाऊद इब्राहिम के ड्रग सिंडिकेट की जांच में श्रद्धा कपूर, ओरी और नोरा फतेही का नाम, पूछताछ के लिए किए जाएंगे तलब

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई एयरपोर्ट पर रोती नजर आईं नोरा फतेही , बॉडीगार्ड ने सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे फैन को हटाया

बॉलीवुड चुस्कीजॉन अब्राहम की अपकमिंग फिल्म '1911' का निर्माण फिलहाल रोक दिया गया है

विश्वLos Angeles fires: 10 की मौत और 10000 मकान और इमारत खाक?, नोरा फतेही ने घर खाली किया, प्रियंका चोपड़ा ने साझा कीं, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?