लाइव न्यूज़ :

कपिल की शादी : आज एक दूजे के हो जाएंगे कपिल-गिन्नी, फैंस सोशल मीडिया पर देख सकेंगे LIVE!

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 12, 2018 08:31 IST

कॉमेडियन कपिल शर्मा बुधवार 12 दिसंबर को दूल्हेराजा बनेंगे।

Open in App

कॉमेडियन कपिल शर्मा बुधवार 12 दिसंबर को दूल्हेराजा बनेंगे. वह अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ के साथ शादी कर रहे हैं. शादी की रस्में पंजाब के जालंधर शहर में चल रही हैं. मेहंदी की रस्म और माता का जागरण भी हुआ है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

सोमवार की रात अमृतसर में कपिल की बहन के घर पर हुए जागरण में कपिल के साथ कृष्णा अभिषेक, उनकी ऑनस्क्रीन पत्नी सुमोना चक्रवर्ती और अन्य दोस्त भी नजर आए. मेहंदी की रात कपिल शर्मा ने शेरवानी पहनी थी, जो कि जयपुर से मंगवाई गई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक 12 दिसंबर को शादी में फेमस पंजाबी सिंगर गुरदास मान भी पहुंचेंगे.

शादी के बाद कपिल और गिन्नी 14 दिसंबर को अमृतसर में रिसेप्शन पार्टी देंगे. कपिल शर्मा इसके बाद इंडस्ट्री के लोगों के लिए मुंबई में भी एक खास पार्टी रखेंगे जो कि 24 दिसंबर को हो सकती है.

आप घर बैठे पूरी शादी को लाइव देख सकेंगे. इसके लिए कपिल ने खास इंतजाम किए हैं, जिसके तहत इस शादी को यू-ट्यूब पर लाइव देखा जा सकेगा. इसके लिए एक टीम लाइव प्रसारण के लिए मुंबई से जालंधर आ रही है. यू-ट्यूब की तरफ से लाइव प्रसारण को सिक्योर भी रखे जाने की तैयारी की गई है, ताकि वीडियो डाउनलोड न किया जा सके.

यह जानकारी कपिल के दोस्त जोरा रंधावा ने एक वीडियो के जरिए दी है. वीडियो में रंधावा कहते हैं कि कपिल की शादी की सारी कवरेज उनके यू-ट्यूब चैनल पर दी जाएगी. यू-ट्यूब की तरफ से क्लब कबाना में एक टीम भेजकर पूरा सर्वे करवा लिया गया है और हाई स्पीड इंटरनेट की व्यवस्था भी की गई है ताकि लाइव प्रसारण में कोई बाधा न आए.

इसके अलावा कपिल ने अपनी शादी की फोटोग्राफी के लिए दीप क्लिक्स नामक कंपनी को सारे अधिकार दे दिए हैं. शादी में स्टिल फोटोग्राफी की परमिशन नहीं होगी और न ही मोबाइल से किसी को फोटो खींचने दिया जाएगा. पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, कपिल ने गिन्नी को मना कर दिया है कि वह किसी भी प्रोफेशनल फोटोग्राफर से फोटो न करवाए और न ही किसी रस्म को लाइव करे.

टॅग्स :कपिल शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीद ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4, ओटीटी, रिलीज डेट और पूरी जानकारी

क्राइम अलर्टकपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे में फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई

क्राइम अलर्टकपिल शर्मा के कनाडा स्थित रेस्तरां पर गोलीबारी, गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों का करीबी सहयोगी बंधु मान सिंह अरेस्ट, कारतूस सहित चीनी पिस्तौल बरामद

बॉलीवुड चुस्कीकपिल शर्मा के कैफे पर क्यों हुआ हमला? बिश्नोई गैंग ने किया खुलासा, जारी किया ऑडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?