लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद इन सितारों ने मानी जिंदगी से हार, फैंस पर टूटा दुखों का पहाड़

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 30, 2020 16:09 IST

कॉमेडियन केन शिमूरा जापान के फेमस कॉमेडियन केन शिमूरा की रविवार की शाम कोविड-19 की वजह से मौत हो गई। वह 70 साल के थे।

Open in App
ठळक मुद्देएलन मेरिल हॉलीवुड और म्यूजिक वर्ल्ड के लिए सोमवार सुबह की शुरुआत बड़ी दु:खद रही है।जो डिफी फेमस अमेरिकी सिंगर जो डिफी की कोरोना वायरस की वजह से 61 साल की उम्र में मौत हो गई है।टॉम हैंक्स और उनकी पत्नी रीटा भले ही ठीक होकर अमेरिका लौट गए हैं, लेकिन कुछ सितारे ऐसे हैं, जिन्होंने इस संक्रमण से हार कर दुनिया से ही विदाई ले ली है।

पूरी दुनिया कोरोना वायरस कोविड 19 की वजह से परेशान हैं। दुनियाभर में कई आम लोगों के साथ-साथ कुछ खास लोग भी इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। टॉम हैंक्स और उनकी पत्नी रीटा भले ही ठीक होकर अमेरिका लौट गए हैं, लेकिन कुछ सितारे ऐसे हैं, जिन्होंने इस संक्रमण से हार कर दुनिया से ही विदाई ले ली है। अमेरिकी अभिनेता मार्क ब्लम के बाद कोरोना की वजह से जिन सितारों ने भी अपनी जान गंवा दी उनमें प्रमुख हैं।

1. एलन मेरिल हॉलीवुड और म्यूजिक वर्ल्ड के लिए सोमवार सुबह की शुरुआत बड़ी दु:खद रही है। फेमस सॉन्ग 'आई लव रॉक एन रोल' के राइटर एलन मेरिल की कोरोना वायरस के कारण 69 की उम्र में मौत हो गई है। एलन वह शख्स थे, जिन्होंने न सिर्फ 'आई लव रॉक एन रोल' सॉन्ग लिखा बल्कि उन्होंने इसे पहली बार परफॉर्म भी किया था। बाद में इस आइकनिक सॉन्ग को जोन जेट और 'द ब्लैकहार्ट्स' ने चुना था। एलन मेरिल अच्छे गिटारिस्ट भी थे। उनकी बेटी लॉरा ने फेसबुक पोस्ट के जरिए एलन के निधन की खबर दी। उन्होंने अपने इमोशनल पोस्ट में लिखा कि उनके पिता का कोरोना वायरस संक्र मण की वजह से मौत हो गई है। 

2. जो डिफी फेमस अमेरिकी सिंगर जो डिफी की कोरोना वायरस की वजह से 61 साल की उम्र में मौत हो गई है। डिफी के प्रवक्ता स्कॉट एडिकन्स ने कहा टेनेसी के नैशविले में रविवार को उनका निधन हो गया। ग्रैमी और सीएमए अवॉर्ड से सम्मानित इस सिंगर को बीते शुक्रवार को ही कोरोना होने की पुष्टि हुई थी और उसके बाद उनका इलाज शुरू हो गया था। 'होम', 'इफ द डेबिल डांस', 'थर्ड रॉक फ्रॉम द सन' और 'पिकअप मैन' जैसे हिट एलबम्स के लिए डिफी हमेशा याद किए जाएंगे। 

3. कॉमेडियन केन शिमूरा जापान के फेमस कॉमेडियन केन शिमूरा की रविवार की शाम कोविड-19 की वजह से मौत हो गई। वह 70 साल के थे। 1970 के दशक में अपने करियर के शुरुआत करने वाले केन शिमूरा देश के सर्वाधिक लोकप्रिय कॉमेडियन्स में से एक थे। कोराना के ग्रसित होने के बाद वह टोकियो के एक अस्पताल में भर्ती थे, जहां रविवार देर शाम उन्होंने अंतिम सांस ली।

 4. लुसिया बोस इटली में कोरोना का प्रभाव सबसे ज्यादा है और यहां अब तक हजारों लोग इस वायरस की वजह से मौत के मुंह में समा गए हैं। इटालियन एक्ट्रेस लुसिया बोस भी कोरोना की जंग जीत नहीं पाई हैं। इस संक्रमण की वजह से 89 वर्षीय इस एक्ट्रेस की मौत हो गई है। उन्होंने दो कल्ट क्लासिक फिल्म 'स्टोरी ऑफ लव अफेयर' (1950) और 'डेथ ऑफ ए क्रिस्टल' (1955) के लिए याद किया जाता है।

टॅग्स :कोरोना वायरसहॉलीवुड सेलिब्रिटी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसिनेमा, सिनेमाघर, जमशेदजी और स्टूडियो के भय से निकला ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्कीकोको और फ्रीडा काहलो, बाल्जाक और द गॉडफादर

विश्वकौन थे अभिनेता जेम्स रैनसन?, 'द वायर' में जिगी सोबोटका की भूमिका निभाने वाले अभिनेता ने 46 साल में की आत्महत्या

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक..., 2025 में इन कपल्स का उजड़ा परिवार, नहीं निभा पाए शादी

बॉलीवुड चुस्कीशेक्सपियर का बेटा, देवकीनंदन खत्री और ‘अमन’ के बर्ट्रेंड रसेल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?