लाइव न्यूज़ :

जयंती विशेष: इन चार महिलाओं के लिए धड़का था किशोर कुमार का दिल

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 4, 2018 07:25 IST

Kishore Kumar Birthday Special: किशोर कुमार का असली नामआभाष कुमार गांगुली था. उनके बड़े भाई अशोक कुमार उस जमाने में बहुत बड़े फिल्म स्टार थे।

Open in App

भारतीय सिनेमा के दुर्लभ कलाकारों में शुमार किशोर कुमार  के बारे में जितना लिखा जाये कम है, जितना कहा जाये उतना कम है, मल्टी टैलेंटेड किशोर दा को गायन के लिए आठ फिल्म फेयर अवार्ड मिले थे. लेकिन क्या आपको पता है उनका असली नाम आभाष कुमार गांगुली था. किशोर दा कुमार हिंदी, बांग्ला, मलयालम-भोजपुरी-उड़िया समेत कुल नौ भाषाओं में गीत गाये। किशोर दा गायक, संगीतकार, म्यूजिक कंपोजर, एक्टर, फिल्म प्रोड्यूसर, निर्देशक व स्क्रीनराइटर थे. लेकिन अपनी प्रोफेशनल लाइफ में किशोर कुमार जितने सक्सेसफुल रहे उतनी ही उनकी पर्सनल लाइफ उथल पुथल भरी रही, ऐसा लगा कि वे हमेशा सच्चे प्यार की तलाश में रहे. उनकी ज़िन्दगी में प्यार की उम्र बहुत कम थी किशोर दा ने ४ शादियां की थीं आइये उनके जन्मदिन पर आज हम आपको बताते है उनकी ज़िन्दगी में आई उन महिलाओं के बारे में - 

1. पहला प्यार रूमा गुहा ठाकुरता 

किशोर कुमार ने पहली शादी 1951 में मशहूर फिल्मकार सत्यजीत राय की पत्नी बिजॉय राय की भांजी अभिनेत्री रूमा गुहा ठाकुरता  से की थी. इस शादी से उन्हें बीटा हुआ जिसका नाम अमित कुमार रखा गया. लेकिन इस शादी में भी पूर्ण विराम लगा किशोर दा चाहते थे कि रूमा घर-परिवार संभालें, लेकिन रूमाकरियर ओरिएंटेड . इस कारण दोनों के बीच 1958 में तलाक हो गया. इसके बाद रूमा गुहा ठाकुरता ने अरूप गुहा ठाकुरात से शादी की. रूमा बांग्ला फिल्मों में काफी मशहूर रहीं.

2. मधुबाला से प्यार और शादीपहली पत्नी से तलाक हो जाने के बाद किशोर दा अकेले पड़ गए थे। लेकिन, उनकी हरफनमौला और हंसी-मजाक के मिजाज से मशहूर फिल्म अभिनेत्री मधुबाला उनसे प्यार करने लगी थी। मधुबाला की खूबसूरती हर किसी को उनका आशिक बना देती थी गायक और नायक किशोर कुमार जब फिल्म चलती का नाम गाड़ी में में काम कर रहे थे तब एक लड़की भीगी भागी सी गाना गाकर उन्होंने मधुबाला का दिल जीत लिया था। इसके बाद ही दोनों की शादी हुई थी। किशोर ने जब शादी के लिए मधुबाला को प्रपोज किया था उस समय वह काफी बीमार थी और इलाज के लिए लंदन जा रही थी। गौरतलब है कि मधुबाला के दिल में छेद था, जिसके इलाज के लिए वह आए दिन लंदन आना-जाना करती थी। दोनों ने 1960 में कोर्ट मैरेज कर ली थी। मधुबाला के दिल में छेद था और और 36 साल की कम उम्र में 23 फरवरी 1969 को उनका निधन हो गया. इसके बाद एक बार फिर से किशोर दा की ज़िन्दगी सूनी हो गई थी

3. योगिता बाली से प्यार और अलगाव 

अपनी दूसरी पत्नी मधुबाला की मौत के बाद किशोर कुमार ने  शम्मी कपूर की पत्नी गीता बाली की भतीजी और एक्ट्रेस  योगिता बाली से 1976 शादी की थी लेकिन शादी के महज 1 साल बाद ही योगिता बाली का दिल मिथुन चक्रवर्ती पर आ गया। उस दौर की अखबारों में छपी खबरों के मुताबिक योगिता बाली को मिथुन चक्रवर्ती से प्यार हो चुका था। कहते हैं 1980 में फिल्म ख्वाब के सेट पर योगिता व मिथुन के बीच प्रेम हुआ था. योगिता बाली ने मिथुन चक्रवर्ती के लिए किशोर कुमार को छोड़ दिया और शादी के दो साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया। योगिता और मिथुन की शादी के बाद किशोर कुमार काफी नाराज रहने लगे। इसका नतीजा ये हुआ कि किशोर कुमार ने मिथुन चक्रवर्ती के लिए गाना भी छोड़ दिया। और ऐसे किशोर दा की और प्रेम कहानी का अंत हो गया।

4. आखिरी प्यार लीना चंद्रावरकर 

योगिता बाली से तलाक के बाद किशोर कुमार ने लीना च्रंद्रावरकर से चौथी शादी कर ली। लीना चंद्रावरकर जब कैरियर के पिक पर थीं, तो उन्होंने सिद्धार्थ बड़ोदकर से शादी की. सिद्धार्थ एक प्रतिष्ठित राजनीतिक फैमली से आते थे और विवाह के कुछ ही दिन बाद उनका निधन हो गया. लीना मात्र 25 साल की उम्र में विधवा जीवन जी रही थीं. इसी दौरान उनके जीवन में तीन शादी कर चुके व 21 वर्ष बड़े किशोर कुमार आये. हालांकि लीना ने किशोर दा को पहली बार अपनी फिल्म मन की मीत के शूटिंग के दौरान 1968 में देखा था. किशोर कुमार के साथ लीना के रिश्ते के उनके माता-पिता विरोधी थे, लेकिन दोनों ने 1980 में विवाह किया. और, 1987 में किशोर दा के निधन तक यह रिश्ता अटूट रहा.

टॅग्स :किशोर कुमारबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?