लाइव न्यूज़ :

किशोर कुमार का यूं मना 89वां जन्मदिन, 12 घंटे में 101 गा कर काटे गए 12 केक

By मुकेश मिश्रा | Updated: August 4, 2018 18:37 IST

शनिवार को किशोर कुमार के 89 वें जन्मदिन पर 12 घंटे में 12 केक काटकर 101 गाने गा कर उनका जन्मदिन मनाया। इस अनोखे कार्यक्रम में किशोर के फैन भी शामिल हुए।

Open in App

इन्दौर, 4 अगस्त: यूँ तो दुनिया भर में हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार के लाखों दिवाने है लेकिन इन्दौर में कुछ ऐसे दिवाने है जो उन्हें भगवान की तरह पूजते है। उनमें से शख्स है 62 वर्षीय श्रीचन्द सचदेवा। जिन्होनें अपने घडी के शो रुम के अन्दर ही किशोर कुमार का मन्दिर बना रखा है। सुबह-शाम किशोर कुमार के 'आ चल के तुझे मैं ले के चलूं" और 'प्यार बांटते चलो" जैसे गीतों के साथ आरती करते है। 

शनिवार को किशोर कुमार के 89 वें जन्मदिन पर 12 घंटे में 12 केक काटकर 101 गाने गा कर उनका जन्मदिन मनाया। इस अनोखे कार्यक्रम में किशोर के फैन भी शामिल हुए। सचदेवा की तमन्ना है कि वे किशोर कुमार का एक भव्य मन्दिर बनाये। किशोर कुमार को इस फानी दुनिया से विदा हुए 31 साल हो चूके है। लेकिन उनके चाहने वालों की कमी नहीं। आज भी उनके गाए गाने चाहे पुरानी पीढी के लोग हो या नयी युवा जनरेशन सबी के दिलों को गुदगुदा जाता है। इन्दौर के खातीपुरा में उनके चाहने वाले श्रीचन्द सचदेवा उन्हें भगवान से कम मानते। उन्होनें अपने डेढ करोड के घडियों के शो रुम “सोनिया टाइम्स” के हॉल में किशोर कुमार का मन्दिर बना रखा है। 

इस मन्दिर वे किशोर कुमार की एक मुर्ति स्थापित करना चाहते है लेकिन अभी वहाँ फोटो रखी हुई है। सुबह शाम वे अपने इस भगवान के मन्दिर में आरती करते है। आरती में वे किशोर कुमार के गाने चलाते है। 

सचदेवा बताते है 44 साल पहले जब वे स्कूल में पढते थें तब उन्होनें अपना पहला गाना “साला मैं तो साहाब बन गया” गाया था जो किशोर कुमार का था। इस गाने से मिली प्रसिध्दी ने मुझे उनका भक्त बना दिया। वे बताते है कि उनका स्वप्ना किशोर कुमार का एक भव्य मन्दिर बनाने का है। 

आज जिस हॉल में वे किशोर कुमार की फोटों रखे हुए है वहाँ एक मूर्ति स्थापित करना चाहते है लेकिन कोई न कोई अडचन आ जाती है। लेकिन जल्द ही यहां मूर्ति भी स्थापित कर दी जाएगी। शानिवार को उनके “सोनिया टाइम्स”  में स्थित किशोर कुमार के मन्दिर में उनका 89 वा जन्म्दिन मनाया। इस दौरान 12 घंटे तक 101 गीत गा कर 12 केक काटे।

टॅग्स :किशोर कुमारभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

भारतसुलभ न्याय के लिए एमपी हाई कोर्ट ने लॉन्च किए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, सीएम डॉ. मोहन बोले- नवाचारों ने आसान कर दीं व्यवस्थाएं

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया