लाइव न्यूज़ :

VIDEO: होली से पहले खेसारी लाल यादव ने यूट्यूब पर मचाया तहलका, 'भतीजवा के मौसी जिंदाबाद' हुआ वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 17, 2020 18:10 IST

खेसारी लाल यादव एक्टिंग के साथ-साथ अपनी मधुर अवाज के लिए भी जाने जाते हैं। खेसारी लाल के गानों का इंतजार फैंस को हमेशा ही रहता है।

Open in App
ठळक मुद्देखेसारी की पॉपुलैरिटी को देखते हुए सलमान खान ने उन्हें बिग बॉस के 13वें सीजन में बतौर कंटेस्टेंट बुलाया था।

खेसारी लाल यादव का नाम भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े-बड़े कलाकारों में लिया जाता है। खेसारी लाल यादव एक्टिंग के साथ-साथ अपनी मधुर अवाज के लिए भी जाने जाते हैं।  खेसारी लाल के गानों का इंतजार फैंस को हमेशा ही रहता है। इन दिनों यूट्यूब पर उनका होली पर फिल्माया गाया एक गाना खूब वायरल हो रहा है। 'भतीजवा के मौसी जिंदाबाद' नाम का ये गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है। 

यही वजह है कि यह गीत इस समय यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। कुछ दिनों के अंदर ही इस गाने को 3 करोड़ 12 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। खेसारी के अलावा इस गाने में अंतरा सिंह प्रियंका ने भी अपनी अवाज दी है। वहीं श्याम सुंदर के म्यूजिक भी गाने को निखारने का काम कर रहा है।  खेसारी लाल यादव के नाम कई सुपरहिट म्यूजिक एलबम है। 

खेसारी को पहली सफलता अपने भोजपुरी एल्बम 'माल भेटाई मेला' से मिली। अपनी गायकी में वे अपनी ठेठ देहाती भाषा का उपयोग करते हैं। खेसारी लाल शुरुआत से ही लोक गायक और साथ ही वो अच्छे डांसर भी हैं।

खेसारी की पॉपुलैरिटी को देखते हुए सलमान खान ने उन्हें बिग बॉस के 13वें सीजन में बतौर कंटेस्टेंट बुलाया था। हालांकि, वह शो के अंदर लंबे समय तक नहीं टिक पाए और जल्द ही बाहर हो गए। 

टॅग्स :खेसारी लाल यादवभोजपुरी सोंग
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

पूजा पाठChaitra Navratri 2026: पवन सिंह से लेकर खेसारी लाल तक, इन नवरात्रि भजनों की धूम; इंटरनेट पर ट्रेंड हो रहे हैं ये भोजपुरी देवी गीत

भारत'धृतराष्ट्र' हैं लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव की तुलना 'दुर्योधन' से?, मैथिली ठाकुर पर खेसारी लाल यादव बोले- ज्ञान अभी बहुत कम

भारतबस, ऑटो, टैक्सी, ट्रेन और सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील और द्विअर्थी गाने बजाने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई?, अलर्ट मोड पर बिहार पुलिस

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस