लाइव न्यूज़ :

Kesari Box Office Collection: जारी है 'केसरी' की बंपर कमाई, पहले हफ्ते ही पहुंची 100 करोड़ के पार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 3, 2019 08:22 IST

बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए या इससे ज्यादा का कलेक्शन करने वाली फिल्मों के क्लब में अक्षय कुमार की एक और फिल्म शामिल हो गई है

Open in App

बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए या इससे ज्यादा का कलेक्शन करने वाली फिल्मों के क्लब में अक्षय कुमार की एक और फिल्म शामिल हो गई है. पिछले साल 'गोल्ड' और '2.0' के रूप में अपनी दो फिल्मों को इस क्लब में जोड़ने वाले अक्षय ने इस साल भी अपना खाता खोल लिया है. उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'केसरी' के साथ अब इस क्लब में अक्की की फिल्मों का आंकड़ा बढ़कर 11 हो गया है.

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, होली पर रिलीज 'केसरी' ने 7 दिन में 100 करोड़ रु. के आंकड़े को छू लिया है. 21.06 करोड़ रु.की बंपर ओपनिंग करने वाली इस फिल्म की कमाई का ग्राफ दिनोंदिन बढ़ रहा है. भारतीय बाजार में मंगलवार तक 'केसरी' ने 93.49 करोड़ रु. का कलेक्शन किया था. 

बुधवार को फिल्म ने 6.52 करोड़ रु. कमाए, जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 100.01 करोड़ रु. तक पहुंच गया. यह फिल्म रिलीज के तीसरे दिन 50 करोड़ के आंकड़े के पार कर चुकी थी. लेकिन फिर कलेक्शन में गिरावट आने की वजह से 'केसरी' को 100 करोड़ तक पहुंचने में सात दिन का समय लग गया.

फिल्म में अक्षय कुमार ने एक सिख सिपाही का किरदार निभाया है. करण जौहर के बैनर तले बनी इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा पहली बार अक्षय के साथ नजर आईं हैं. इसकी कहानी 1897 में हुई सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित है, जो करीब 10 हजार अफगानी लड़ाकों और 36 सिख रेजिमेंट के 21 जवानों के बीच हुई थी. फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है.

टॅग्स :केसरी मूवीअक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की बेटी से मांगी 'न्यूड तस्वीरें', ऑनलाइन गेमिंग के दौरान घटना, महीनों बाद पुलिस ने धर दबोचा?

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार