लाइव न्यूज़ :

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को मिली जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस ने दर्ज किया मामला

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 25, 2022 12:08 IST

पिछले कुछ समय से बॉलीवुड हस्तियों को लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान, उनके पिता सलीम खान और एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के बाद अब कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को एक अज्ञात व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक अज्ञात व्यक्ति से कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को जान से मारने की धमकी मिली।मुंबई पुलिस ने यह भी जानकारी दी है कि शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

मुंबई:कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को सोशल मीडिया पर एक अज्ञात व्यक्ति से जान से मारने की धमकी मिली। मुंबई पुलिस ने यह भी जानकारी दी है कि शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया और सोशल मीडिया के माध्यम से कैटरीना और विक्की को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने के लिए जांच शुरू की। 

सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। विक्की कौशल की शिकायत पर सांताक्रूज पीएस में धारा 506 (2), 354 (डी) आईपीसी आर / डब्ल्यू धारा 67 आईटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्होंने शिकायत की कि एक व्यक्ति इंस्टाग्राम पर धमकी भरे मैसेज पोस्ट कर रहा है और धमकी दे रहा है। उन्होंने कहा कि आरोपी उनकी पत्नी का पीछा भी कर रहा है और उन्हें धमका रहा है।

हाल ही में अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को भी एक पत्र के रूप में धमकियां मिलीं। इसमें उल्लेख किया गया है कि पिता-पुत्र की जोड़ी का वही हाल होगा जो पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का हुआ जो मई में मारा गया था। घटना के बाद सलमान और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। जांचकर्ताओं के अनुसार, बिश्नोई गिरोह बॉलीवुड हस्तियों से पैसे वसूल करना चाहता था। 

सलमान ने शुक्रवार को नवनियुक्त मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फनसालकर से दक्षिण मुंबई में उनके कार्यालय में मुलाकात की थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अभिनेता ने हथियार लाइसेंस के लिए आवेदन किया है। बॉलीवुड अदाकारा स्वरा भास्कर को भी एक पत्र के जरिए जान से मारने की धमकी मिली थी, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ गैर-संज्ञेय अपराध दर्ज किया और मामले की जांच शुरू की।

मुंबई पुलिस के मुताबिक, वर्सोवा स्थित एक्ट्रेस के आवास पर पत्र भेजा गया था जिसके बाद वह निकटतम वर्सोवा पुलिस स्टेशन पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई। वर्सोवा थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पत्र हिंदी में लिखा गया था और इसमें स्वरा के जीवन के खिलाफ गाली-गलौज और धमकी भरे बयान थे। पत्र में कहा गया है कि देश के युवा वीर सावरकर का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। व्यक्ति ने "इस देश के नौजवान" के रूप में हस्ताक्षर किए।

टॅग्स :कैटरीना कैफविक्की कौशलसलमान खानस्वरा भाष्करहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव