लाइव न्यूज़ :

9 साल बाद पर्दे पर नजर आएगी अक्षय-कैटरीना की जोड़ी, इस खास फिल्म में दिखेंगे साथ

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 26, 2019 12:23 IST

9 साल बाद आखिरकार ये जोड़ी सूर्यवंशी में अब नजर आएगी। फैंस ने इनको आखिरी बार तीस मार खान में देखा था जिसके बाद अब ये फिर से पर्दे पर धमाल करेंगे।

Open in App

बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी अपने ऐलान के बाद से ही चर्चा में है। इस फिल्म में लीड रोल में अक्षय कुमार नजर आने वाले हैं ये तो कंफर्म हो ही गया है लेकिन एक्ट्रेस के नाम को लेकर संशय अब खत्म हो गया है।

इस फिल्म में कैटरीना कैफ अभिनेत्री के रूप में नजर आने वाली हैं। पीपिंगमून.कॉम की खबर के अनुसार 9 साल बाद आखिरकार ये जोड़ी सूर्यवंशी में अब नजर आएगी। फैंस ने इनको आखिरी बार तीस मार खान में देखा था जिसके बाद अब ये फिर से पर्दे पर धमाल करेंगे।  

खबर की मानें तो कैटरीना को फिल्म के लिए साइन भी कर लिया गया है। एक्ट्रेस को अक्षय कुमार के सुझाव के बाद फिल्म के लिए लिया गया है।  कैटरीना कैफ का इस फिल्म में एक्शन किरदार नहीं है बल्कि परफॉरमेंस बेस्ड किरदार होगा। देखना होगा कि नौ साल बाद भी ये जोड़ी फैंस को वही कमाल करके दिखा पाती है कि नहीं।

दोनो की हिट जोड़ी

अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की जोड़ी कई बड़ी फिल्मों में साथ में नजर आ चुकी है। दोनों नमस्ते लंदन,वेलकम, सिंह इज किंग जैसी फिल्मों में धमाल कर चुके हैं। कैटरीना कह चुकी हैं कि मेरे फिल्मी करियर में अक्षय कुमार का बहुत बड़ा योगदान है। अब इस फिल्म में कैटरीन के आधिकारिक ऐलान का फैंस को इंतजार रहेगा। साथ ही फैंस के बीच भी अब इस जोड़ी को फिर से देखने को लेकर उत्सुकता बढ़ जाएगी।

टॅग्स :अक्षय कुमारकैटरीना कैफ
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की बेटी से मांगी 'न्यूड तस्वीरें', ऑनलाइन गेमिंग के दौरान घटना, महीनों बाद पुलिस ने धर दबोचा?

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल