देशभर में आज (17 अक्टूबर) करवा चौथ का त्योहार बेहद ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। ऐसे में बॉलीवुड जगत भी ल करवा चौथ के जश्न में डूबा है। इसी दौरान अभिनेत्री सोनम कपूर के घर करवा चौथ मनाने के लिए शिल्पा शेट्टी, रवीना टंडन, पद्मिनी कोल्हापुरी और नीलम कोठारी पहुंची है।
करवा चौथ के मौके पर शिल्पा शेट्टी ने लाल कलर की साड़ी में खूबसूरत लग रही हैं। जबकि रवीना टंडन ने लाल रंग की शूट पहना है। उन्होंने करवा चौथ की थाली के साथ सोनम कपूर के घर पहुंची।
करवा चौथ पर अभिनेत्रियों की लेटेस्ट तस्वीरें-
कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी (17 अक्टूबर) को करवाचौथ का पर्व देशभर में मनाया जा रहा है। शाम 5:48 मिनट से 6:58 मिनट तक यानी एक घंटे दस मिनट की अवधि करवाचौथ के पूजन मुहूर्त की है। करवाचौथ पर चांद रोहिणी नक्षत्र और वृषभ राशि में होगा और यह शाम 8 बजकर 18 मिनट पर निकलेगा लेकिन अलग-अलग शहरों में यह मुहूर्त आगे पीछे हो सकता है। चांद को अर्घ्य देकर ही महिलाएं व्रत संपन्न करेंगी।
देशभर में करवा चौथ की धूम
वहीं, देशभर के अलग-अलग प्रांतों में करवा चौथ का त्योहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। अपने पतियों की लंबी उम्र की कामना के लिए पत्नियां इस दिन पूरे दिन निर्जला व्रत रहती हैं। रात में चांद देखकर फिर अपना व्रत तोड़ती है। फिल्मों में भी इस त्योहार को खास जगह दी गई है। फिल्म दिल वाले दुल्हनियां ले जाएंगे से लेकर कभी खुशी कभी गम तक में कई ऐसी फिल्में हैं जिसमें करवाचौथ को पेश किया गए है। वक्त भले बदल गए हो लेकिन करवा चौथ की महत्ता नहीं बदली है। आइए जानते हैं किन फिल्मों करवा चौथ को पेश किया गया है।