प्रियंका चोपड़ा से लेकर रवीना और बिपाशा तक बॉलीवुड कलाकारों ने कुछ इस अंदाज में मनाया करवाचौथ

By संदीप दाहिमा | Published: October 18, 2019 11:41 AM2019-10-18T11:41:14+5:302019-10-18T11:41:14+5:30

Next

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का ये पहला करवाचौथ है।

इस मौके पर दोनों ने सोशल मीडिया पर साथ में फोटो शेयर की है।

विराट कोहली और अनुष्का ने भी साथ में फोटो शेयर की है, विराट ने ब्लैक कुरते में नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अनुष्का रेड साड़ी में हैं।

शिल्पा शेट्टी और राजकुंद्रा ने भी करवाचौथ मनाया, शिल्पा शेट्टी राजकुंद्रा को छन्नी से देखते हुए नजर आईं।

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी 20 अप्रैल 2007 को हुई थी, ऐसे में बच्चन परिवार ने भी करवाचौथ बड़ी धूम-धाम से मनाया।

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी पति विवेक दहिया ने भी बड़े रोमांटिक अंदाज में तस्वीर शेयर की है।

करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु ने भी फोटो शेयर की है, दोनों बहुत ही खूबसूरत नजर आ रहे हैं।

रवीना टंडन ने भी पूजा की थाली हाथ में लिए अपने पति के साथ तस्वीर शेयर की है।