लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार की इस फिल्म का बनेगा सीक्वल, खिलाड़ी कुमार की जगह ये एक्टर आएगा नजर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 2, 2019 10:49 IST

खबर के अनुसार अक्षय कुमार की फिल्म भूल भुलैया का सीक्वल बनने जा रहा है। खास बात ये है कि अक्षय की जगह कोई और एक्टर फिल्म में नजर आएगा।

Open in App
ठळक मुद्दे2007 में विद्या बालन और अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म भूल भुलैया के सीक्वल की तैयारी मेकर्स कर रहे हैं। फिल्म का ये आइडिया कार्तिक के साथ शेयर किया गया।

बॉलीवुड में इन दिनों सीक्वल का जोर है। अब इसी लिस्ट में अक्षय कुमार की एक फिल्म का नाम शामिल होने जा रहा है। खबर के अनुसार अक्षय कुमार की फिल्म भूल भुलैया का सीक्वल बनने जा रहा है। खास बात ये है कि अक्षय की जगह कोई और एक्टर फिल्म में नजर आएगा।

2007 में विद्या बालन और अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म भूल भुलैया के सीक्वल की तैयारी मेकर्स कर रहे हैं। मुंबई मिरर की खबर के अनुसार इस बार फिल्म अक्षय कुमार की जगह कार्तिक आर्यन नजर आएंगे। 

मेकर्स ने फिल्म का आइडिया फाइनल कर दिया है। फिल्म की स्क्रिप्ट अभी फिलहाल पूरी नहीं हुई है। फिल्म का ये आइडिया कार्तिक के साथ शेयर किया गया। खबर के अनुसार एक्टर को ये पसंद भी आया है और इसके लिए हां भी कर दी है। कुछ दिनों फिल्म की स्टारकास्ट और डायरेक्टर पर मुहर लगा दी जाएगी।  भूषण हमेशा से भूल भुलैया पर काम करना चाहते थे और अब उन्होंने फिल्म में इंवेस्ट कर दिया है। वो फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत में शुरू करेंगे।बता दें कि साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म भूल भुलैया में अक्षय कुमार, विद्या बालन, अमीषा पटेल, शाइनी अहूजा, परेश रावल और राजपाल यादव नजर आए थे।

कार्तिक आर्यन की बात करें तो इनकी लव आज कल 2 अगले साल पर्दे पर रिलीज होगी। इसके अलावा वह दोस्ताना 2 में जाह्नवी कपूर के साथ नजर आने वाले हैं। साथ पति पत्नी और वो में भी कार्तिन नजर आएंगे।

टॅग्स :अक्षय कुमारकार्तिक आर्यन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस