लाइव न्यूज़ :

'राजा हिंदुस्तानी' में किसिंग सीन देते समय कांप रही थीं करिश्मा कपूर, कहा- तीनों दिनों तक...

By अमित कुमार | Updated: November 16, 2020 14:54 IST

लंबे अर्से बाद करिश्मा कपूर एक वेब सीरिज 'मेंटलहुड' में नजर आईं थी। हालांकि, उनकी यह वेब सीरीज लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आई।

Open in App
ठळक मुद्देआमिर खान और करिश्मा कपूर के बीच फिल्माया गया 'किसिंग सीन' लंबे समय तक चर्चा में रहा था।करिश्मा ने बताया कि वो इस सीन को करते हुए बेहद कांप रही थीं।15 नवंबर 1996 को रिलीज हुई इस फिल्म ने कई सारी रिकॉर्ड को तोड़ा था।

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने अपने फिल्मी करियार के दौरान कई हिट फिल्मों में काम किया है। करिश्मा कपूर के करियर की बात करें तो 'राजा हिंदुस्तानी' और 'दिल तो पागल है' की गिनती उनकी सबसे सफल फिल्मों में की जाती है। इन दोनों ही फिल्मों के गानों को भी काफी पसंद किया था। फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' में आमिर खान और करिश्मा कपूर के बीच फिल्माया गया 'किसिंग सीन' लंबे समय तक चर्चा में रहा था।

एक इंटरव्यू के दौरान करिश्मा ने बताया था, 'राजा हिन्दुस्तानी को लेकर कई यादें जुड़ी हैं, पर इसका 'किसिंग सीन' काफी चर्चा में रहा था। इस सीन को शूट करने में हमें तीन दिन लग गए थे। मैं कांप रही थी और ये सोच रही थी कि कब खत्म हो रहा है ये किस सीन। फरवरी के महीने में ऊटी में काफी ठंड थी। तब ये सीन शाम के 6 बजे फिल्माया गया था।'

करिश्मा ने बताया कि वो इस सीन को करते हुए बेहद कांप रही थीं। 15 नवंबर 1996 को रिलीज हुई इस फिल्म ने कई सारी रिकॉर्ड को तोड़ा था। फिल्म में सुरेश ऑबेरॉय, अर्चना पूरन सिंह, जॉनी लीवर, फरीदा जलाल जैसे कलाकारों के कामों की भी खूब तारीफ की गई थी। लेकिन क्या आप जानते हैं राजा हिंदुस्तानी के लिए डायरेक्टर की पहली पसंद करिश्मा कपूर नहीं बल्कि जूही चावला थीं।

टॅग्स :करिश्मा कपूरआमिर खानबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड फ्लैशबैकबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव