लाइव न्यूज़ :

जल्द ही ओटीटी डेब्यू करने वाली हैं करीना कपूर खान, पोस्ट शेयर कर फैंस को दी खुशखबरी

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 16, 2022 10:34 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान जल्द ही सुजोय घोष की फिल्म से ओटीटी की दुनिया में कदम रखने वाली हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ खुशखबरी साझा की है।

Open in App
ठळक मुद्देसुजोय घोष की फिल्म के जरिए अपना ओटीटी डेब्यू करने वाली हैं करीना कपूर खान।बेबो से पहले ओटीटी डेब्यू कर चुके हैं सैफ अली खान और करिश्मा कपूर।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर अपने दूसरे बेटे के जन्म के बाद से सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं। ऐसे में उनके फैंस उन्हें देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। इस बीच बेबो ने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए गुड न्यूज दी है। दरअसल, एक्ट्रेस जल्द ही सुजोय घोष की फिल्म के जरिए अपना ओटीटी डेब्यू करने वाली हैं। करीना कपूर खान ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर अपनी नई फिल्म की एक वीडियो और तस्वीर शेयर की है। 

इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "और इस तरह यह शुरू होता है...12th स्ट्रीट एंटरटेनमेंट और नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स ने बाउंडस्क्रिप्ट और क्रॉस पिक्चर्स के साथ मिलकर सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित नेटफ्लिक्स ओरिजिनल पेश कर रहे हैं।" करीना कपूर नेटफ्लिक्स के जापानी लेखक कीगो हिगाशिनो की द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स के स्क्रीन रूपांतरण के साथ डेब्यू कर रही हैं। करीना कपूर ओटीटी की दुनिया में कदम रखने वाली कपूर खान परिवार की पहली नहीं हैं। 

उनके पति और सुपरस्टार सैफ अली खान ने ओटीटी प्लेटफॉर्म- सेक्रेड गेम्स और तांडव पर स्ट्रीमिंग के दो प्रोजेक्ट्स पर काम किया है। साथ ही, बेबो की बड़ी बहन करिश्मा कपूर ने मेंटलहुड के साथ अभिनय की दुनिया में वापसी की, जोकि ALTBalaji पर स्ट्रीम हुआ। वहीं, करीना कपूर खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही आमिर खान के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

टॅग्स :करीना कपूरसैफ अली खानकरिश्मा कपूरनेटफ्लिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीNetflix पर धमाल मचा रही ये Spy Thriller, 2 महीने से टॉप 10 में बरकरार

बॉलीवुड चुस्की24 घंटे में OTT पर नंबर 1 बनी 'Made In Korea', Netflix पर War Machine को छोड़ा पीछे

बॉलीवुड चुस्कीइस हफ्ते OTT पर क्या देखें? Aspirants 3, One Piece 2 समेत 7 नई फिल्में और वेब सीरीज

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद वापसी, OTT डेब्यू, ‘अब होगा हिसाब’?, निर्मित कौर अहलूवालिया ने कहा-सेट पर वापस आना

बॉलीवुड चुस्कीGhooskhor Pandat Controversy: मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज विवादों में फंसी, सीएम योगी ने दिए FIR दर्ज करने के निर्देश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?