लाइव न्यूज़ :

आर के स्टूडियो के बिकने पर छलका करीना कपूर का दर्द, कहा- 'विरासत काफी आगे पहुंच चुकी हैं'

By मेघना वर्मा | Updated: May 11, 2019 08:34 IST

राज कपूर के बड़े बेटे रणधीर कपूर ने कंफर्म किया की आर के स्टूडियो को गोदरेज प्रॉपर्टीज के हाथों बेच दिया गया है। पिछले ही साल अक्टूबर में इस बात की भी चर्चा थी कि कपूर्स आर के स्टूडियो के लिए फेमस कंपनी गोदरेज से बात कर रहे हैं।

Open in App

इंडस्ट्री के सबसे पुराने और मोस्ट पॉपुलर आरके स्टूडियो को बेच दिया गया है। राज कपूर के शुरु किए हुए स्टूडियो को मेनटेन करने के लिए जितनी लागत चाहिए थी वो नहीं मिल पा रही थी। इसीलिए आरके फिल्म्स एंड स्टूडियो को बेचे जाने की बात की गई थी। वहीं फाइनली अब इस स्टूडियो को बेच दिया गया है। रिसेंटली कपूर खानदान की बेटी और एक्ट्रे्स करीना कपूर ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है। 

हाल ही में करीना कपूर ने एक मीडिया इंटरव्यू में कहा, 'आरके स्टूडियो की विरासत को करिश्मा और मेरे जैसी हमारे परिवार की महिलाओं ने आगे बढ़ाया है। अब ये काम रणबीर कपूर कर रहे हैं। क्योंकि हमारे काम और मेहनत से यह विरासत काफी आगे पुहंच चुकी है, उम्मीद है कि हमारे बच्चे भी इसे और आगे तक ले जाएंगे।'

अक्टूबर से हो रही थी चर्चा

पिछले ही साल अक्टूबर में इस बात की भी चर्चा थी कि कपूर्स आर के स्टूडियो के लिए फेमस कंपनी गोदरेज से बात कर रहे हैं। बताया ये भी जा रहा था कि 200 करोड़ में डील फाइनल की जाएगी। मगर अब रिपोर्ट्स की माने तो गोदरेज कंपनी ने आर को स्टूडियो खरीद तो लिया है मगर अभी किस अमाउंट पर खरीदा है इसकी कोई चर्चा नहीं हुई है। 

रणधीर कपूर ने भी दिया था रिएक्शन

वहीं राज कपूर के बड़े बेटे रणधीर कपूर ने कंफर्म किया की आर के स्टूडियोज को गोदरेज प्रॉपर्टीज के हाथों बेच दिया गया है। रणधीर कपूर ने कहा, 'चैम्बूर की ये प्रॉपर्टी हमारे खानदान के लिए दशकों से एक खास जगह रही है। हम उत्साहित हैं कि गोदरेज इस जगह से एक नई शुरुआत करने जा रहा है।'

आग, बरसात, आवारा, श्री, संगम, मेरा नाम जोकर और बॉबी जैसी बेहतरीन फिल्मों को आर के स्टूडियो पर ही शूट किया गया था। उसकी यादें अब सिर्फ यादें ही बनकर रह जाएंगी। 

टॅग्स :करीना कपूरराज कपूररणबीर कपूरकरिश्मा कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्कीसंजय कपूर संपत्तिः 30,000 करोड़ रुपये?, सारी संपत्ति पत्नी को देना ‘स्वस्थ परंपरा’, पत्नी प्रिया कपूर ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा, करिश्मा कपूर के बच्चों ने पेंच फंसाया?

बॉलीवुड चुस्कीसंजय कपूर वसीयतः करिश्मा कपूर के बच्चे गलत वर्तनी या पते के ‘फर्जी’ आधार पर चुनौती नहीं दे सकते?, प्रिया कपूर ने दिल्ली हाईकोर्ट में दी चुनौती

क्राइम अलर्टप्रिया कपूर ‘लालची’ और ‘सिंड्रेला की सौतेली मां’, करिश्मा कपूर के बच्चों ने दिल्ली उच्च न्यायालय में कहा, 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति का मामला

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?