लाइव न्यूज़ :

VIDEO: शाहिद कपूर से ब्रेकअप के 13 साल बाद करीना ने तोड़ी चुप्पी, कहा- तब नियति का कुछ अपना ही...

By अमित कुमार | Updated: February 21, 2020 18:19 IST

इन दिनों करीना कपूर अपनी अगली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में बिजी हैं। शाहिद कपूर से ब्रेकअप को लेकर 13 साल बाद करीना कपूर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

Open in App
ठळक मुद्दे बॉलीवुड गलियारों में करीना की प्रेम कहानी के तमाम किस्से हैं लेकिन शाहिद के साथ उनका अफेयर काफी लंबे समय तक रहा था।'जब वी मेट' के दौरान वह शाहिद को डेट कर रही थीं और शाहिद ने ही उन्हें 'टशन' फिल्म में काम करने के लिए प्रेरित किया। 

बॉलीवुड लव स्टोरीज की जब भी बात होती है एक्ट्रेस करीना कपूर और शाहिद कपूर की लव स्टोरी का जिक्र जरूर होता है। बॉलीवुड गलियारों में करीना की प्रेम कहानी के तमाम किस्से हैं लेकिन शाहिद के साथ उनका अफेयर काफी लंबे समय तक रहा था। इतना ही नहीं दोनों की शादी की बातें भी मीडिया में होने लगी थी लेकिन जब बात शादी की आई तो दोनों के हमसफर बदल गए। 

इन दिनों करीना कपूर अपनी अगली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में बिजी हैं। शाहिद कपूर से ब्रेकअप को लेकर 13 साल बाद करीना कपूर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। अनुपमा चोपड़ा को दिए अपने इंटरव्यू में करीना ने बताया कि कैसे वह शाहिद कपूर से अलग हो गईं थी। उन्होंने कहा कि उन दिनों वह फिल्म 'टशन' के लिए काफी उत्साहित थीं जिसके लिए उन्हें बहुत सारे काम करने थे। 

करीना ने आगे कहा कि उन दिनों नियति का कुछ अपना ही प्लान था। कुछ ऐसी चीजें हुईं कि जिंदगी ने दोनों को एक अलग ही दोराहे पर लाकर खड़ा कर दिया। इसके बाद हम अपने-अपने रास्ते पर निकल गए। इसके अलावा उन्होंने फिल्म 'जब वी मेट' के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि इस फिल्म के दौरान वह शाहिद को डेट कर रही थीं और शाहिद ने ही उन्हें 'टशन' फिल्म में काम करने के लिए प्रेरित किया। 

बेबो के मुताबिक 'टशन' और 'जब वी मेट' के दौरान करीना के जीवन में बहुत कुछ घट रहा था। जिन्हें संभालना उनके लिए मुश्किल हो रहा था और इसी दौरान उनकी और सैफ अली खान की लव स्टोरी शुरू हुई। जिसके बाद सभी चीजें अपने आप समान होती चली गई।

टॅग्स :करीना कपूरशाहिद कपूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव