बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने कुछ ऐसा कहा है जिसे जानकर उनके फैंस हैरान हो सकते हैं। इंटरव्यू में करीना कपूर ने कहा- 'जब मैं बूढ़ी हो जाऊंगी, तो मैं ऐसा रोल प्ले करना चाहती हूं, जहां एक बड़ी उम्र की महिला अपने से कम उम्र के लड़के संग रोमांस करती है।'
प्रियंका और निक का दिया उदाहरणइस इंटरव्यू में करीना ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का उदाहरण देते हुए कहा कि 'दो अलग-अलग जनरेशन के लोग प्यार में पड़ते हैं तो, इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। प्रोड्यूसर्स को अपना माइंड चेंज करने की जरूरत है। मैं और सैफ भी अलग-अलग जेनरेशन से हैं।'
स्विटजरलैंड में फैमिली संग हैं करीनाएक्ट्रेस करीना कपूर इन दिनों स्विटजरलैंड में फैमिली संग वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। बेबो ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरों को पोस्ट किया जिनमे वह अपने पति सैफ, बेटे तैमूर और करिश्मा कपूर संग छुट्टिया एन्जॅाय करती नजर आ रही हैं।
'गुड न्यूज' में किया धमालकरीना कपूर की फिल्म 'गुड न्यूज' शुक्रवार को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म में करीना ने एक प्रेग्नेंट महिला का किरदार निभाया है, फिल्म में करीना कपूर के साथ अक्षय कुमार, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी मुख्य भुमिकाओ में है।
फिर दिखी अक्षय-करीना की जोड़ीगब्बर इस बैक के बाद फिल्म 'गुड न्यूज' में अक्षय और करीना की जोड़ी देखने को मिली है। फिल्म में इनके काम को दर्शक भी खूब पंसद कर रहे हैं। वहीं इस फिल्म के गाने भी खूब धमाल मचा रहे है। करीना कपूर करीब 2 दशक से अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर रही हैं।
करीना ने अपने एक्टिंग करियर में कई नॉर्म्स को तोड़ा है, करीना कपूर को फिल्म इंडस्ट्री मे अलग-अलग एक्सपेरिमेंट्स करते रहने के लिए भी जाना जाता है। आगे भी करीना कुछ नया ट्राई करते रहना चाहती हैं।