लाइव न्यूज़ :

सैफ अली खान-करीना कपूर के अफेयर के बारे में पहले से जानते थे अक्षय कुमार, बेबो को लेकर दे दी थी ये सलाह

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 1, 2022 18:45 IST

करीना कपूर खान ने ट्विंकल खन्ना के प्लेटफॉर्म ट्वीक इंडिया पर एक रोचक किस्सा सुनाया, जो उनकी फिल्म टशन के सेट पर हुआ था। ये वाकया उनके पति सैफ अली खान और अक्षय कुमार से जुड़ा हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देट्विंकल खन्ना को करीना कपूर ने बताया मजेदार किस्साफिल्म टशन से जुड़ा है ये रोचक वाकया

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) आए दिन चर्चा का विषय बनी रहती हैं। इसी क्रम में बेबो अपने पति सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और को-स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल, अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना (Twinkle) से उनके प्लेटफॉर्म ट्वीक इंडिया (Tweak India) पर बातचीत करते हुए बेबो ने एक रोचक किस्सा सुनाया। बता दें कि करीना ने जो वाकया सुनाया वो उनकी फिल्म टशन (Tashan) के सेट्स से है। मालूम हो, इस फिल्म में सैफ और अक्षय के साथ लीड रोल में करीना भी थीं। 

बताते चलें कि यह फिल्म साल 2008 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के दौरान ही सैफ ने बेबो को प्रपोज किया था। यही नहीं, चार साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद ही साल 2012 में सैफ और करीना शादी के पवित्र बंधन में बंध गए थे। वहीं, इस फिल्म से जुड़े किस्से के बारे में बात करें तो करीना ने ट्विंकल को बताया कि सेट पर करीना की ओर सैफ का झुकाव देखकर अक्षय ने उन्हें एक सलाह दी थी। उन्होंने सैफ से कहा था कि वो ऐसा ना करें क्योंकि वो एक खतरनाक फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। बता दें कि यहां अक्षय कुमार सैफ अली खान को उन्हें प्रपोज ना करने की सलाह दे रहे थे। 

ट्विंकल से बातचीत के दौरान करीना कपूर ने कहा, "टशन फिल्म की शूटिंग के दौरान अक्षय को एहसास हो गया था कि सैफ उनके करीब आने की कोशिश कर रहे हैं, ऐसे में चेतावनी दे दी थी।" अपनी बात को जारी रखते हुए बेबो बताती हैं कि फिल्म की शूटिंग के दौरान सैफ को अक्षय एक दिन किसी कोने में ले गए और वहां उन्होंने सैफ से कहा, "सुनो, ध्यान रखना क्योंकि खतरनाक लड़कियां हैं। यह एक डेंजरस फैमिली है और मैं उन्हें जानता हूं, इसलिए देख के रह।" हालांकि, इसके जवाब में सैफ अली खान ने कहा था कि वो जानते हैं और वो अच्छे से सब संभाल लेंगे।

फिलहाल, सैफ अली खान और करीना कपूर खान बॉलीवुड के क्यूट कपल्स में से एक हैं। यही नहीं, फैंस आज भी दोनों की जोड़ी को बेहद पसंद करते हैं। बता दें कि करीना और सैफ दो बेटों के पेरेंट्स हैं। उनके बड़े बेटे का नाम तैमूर अली खान है जबकि दूसरे बेटे का नाम दोनों ने जेह अली खान रखा है। मालूम हो, सैफ और करीना के दोनों ही बेटों की गिनती पॉपुलर स्टार किड्स में होती है। 

टॅग्स :करीना कपूरसैफ अली खानअक्षय कुमारट्विंकल खन्ना
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की बेटी से मांगी 'न्यूड तस्वीरें', ऑनलाइन गेमिंग के दौरान घटना, महीनों बाद पुलिस ने धर दबोचा?

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया